Firozabad News: अस्पताल हो गए हैं फुल, डिवाइडर पर 32 मरीजों को लेटाकर किया जा रहा इलाज
Firozabad News: फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल बुखार (Dengue viral Fever) का कहर बढ़ता जा रहा है। सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल तक फुल हो गए हैं। वहीं, ऐसे में डॉक्टरों द्वारा हाईवे पर बने डिवाइडर पर 32 मरीजों को लेटाकर इलाज किया जा रहा है। इस घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया।
इस घटना की खबर लगते ही फिरोजाबाद जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया, जिसके बाद एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने जांच पड़ताल करने के साथ ही अस्पताल को सील कर दिया।
#Watch #फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम कठफोरी में स्थित एक हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा हाईवे की सर्विस रोड के किनारे बने डिवाइडर पर मरीजों को लिटा कर इलाज किया जा रहा था, #ViralVideo #UttarPradesh pic.twitter.com/QXmKU028EQ
— News & Features Network (@mzn_news) October 5, 2021
हॉस्पिटल सील करने के बाद अपने साथ दो एंबुलेंस लेकर आए स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने मरीजों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल चलने को कहा, तो ज्यादातर मरीज और उनके परिजनों का कहना था कि हम सरकारी हॉस्पिटल नहीं जाएंगे, वहां इलाज के नाम पर सिर्फ दो गोलियां देकर घर भेज दिया जाता है।
वहीं, जांच टीम में पहुंचे डॉ. अशोक कुमार को जनता का काफी विरोध भी झेलना पड़ा। एक महिला का कहना था यहां अच्छी दवाई मिलती है। इस पर डॉ.अशोक कुमार ने कहा सरकारी हॉस्पिटल में भी अच्छी तरह से इलाज किया जा रहा है।

