उत्तर प्रदेश

Ghazipur News: पैसे और मोबाइल का लालच देकर कक्षा सात की छात्रा के साथ ड्राइवर ने किया दुष्कर्म

Ghazipur News:  मरदह थाने क्षेत्र कम्पोजिट विद्यालय के अध्यापक के वाहन चालक ने एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ विद्यालय परिसर के एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। सूचना के मुताबिक कम्पोजिट विद्यालय की छुट्टी हुई थी। उसी वक्त अध्यापक का ड्राइवर कक्षा सात में पढ़ने वाली नाबालिग को पैसे और मोबाइल का लालच देकर कमरे में ले गया और दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया।

रोती बिलखती नाबालिग ने घर पहुंचकर परिजनों से सारी बातें बताईं तो अभिभावकों के होश उड़ गए। परिजनों ने मरदह थाने पहुंचकर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर मरदह थाने क्षेत्र के ही बरेन्दा गांव का निवासी है।

इस संबंध में मरदह थाने के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया की आरोपी ड्राइवर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + eleven =