उत्तर प्रदेश

Lucknow News: 15 अक्टूबर तक ‘भाजपा की ताकत पन्ना प्रमुख’ के हैशटैग के साथ पोस्ट करेंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता

Lucknow News: होने वाले विधानसभा चुनाव  के लिए BJP ने सोशल मीडिया पर फोकस करना और तेज कर दिया है। आज से ‘सोच ईमानदार-काम दमदार, फिर एक बार भाजपा सरकार’ के साथ अभियान शुरू किया गया।

इसके तहत 15 अक्टूबर तक भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ पार्टी सदस्यों द्वारा मतदाता सूची के अपने पन्ने के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो-सेल्फी ले कर ट्विटर और फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ‘भाजपा की ताकत पन्ना प्रमुख’ के हैशटैग के साथ पोस्ट करेंगे।

कार्यक्रम के तहत 50 लाख से अधिक पन्ना प्रमुख सौ प्रतिशत मतदान के लिए ‘डोर टू डोर तथा मैन टू मैन जुडेगें।’ विश्व के सबसे बडे़ राजनीतिक दल की सबसे मजबूत बूथ संरचना की सबसे मजबूत कड़ी पन्ना प्रमुख ‘मैं भी पन्ना प्रमुख’ अभियान के साथ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर महोत्सव मनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके ‘पन्ना प्रमुख’ को पार्टी के विस्तार और मजबूत नींव तैयार करने का श्रेय देते हुए उन्हें पार्टी की शक्ति बताया है।

भारतीय जनता पार्टी का ”मैं भी पन्ना प्रमुख’‘ अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मतदाता सूची के एक पन्ने का प्रमुख बनकर ‘मैं भी पन्ना प्रमुख’ अभियान का शुभारम्भ किया। पार्टी द्वारा शुरू किये गए मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान के अन्तर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पन्ना प्रमुख के दायित्व का निर्वहन करेगें। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पदाधिकारियों के साथ, मतदाता सूची के एक पन्ने को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर ‘मैं भी पन्ना प्रमुख’ अभियान का शुभारंभ किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘मैं भी पन्ना प्रमुख’ अभियान का शुभारम्भ करते हुए कहा कि बूथ जीता-चुनाव जीता के मंत्र पर काम करते हुए पन्ना प्रमुख के दायित्व का निर्वहन करने वाले कार्यकर्ता मतदाताओं से सीधे संपर्क करके संगठन की रीति नीति व मोदी-योगी सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यों व योजनाओं के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे मजबूत ईकाई पन्ना प्रमुख पार्टी की विजय का आधार बनेगी।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने हैशटैग भाजपा की ताकत पन्ना प्रमुख के साथ ”भाजपा को जिताने के लिए पन्ना प्रमुख है समर्पित-फिर प्रदेश में जीत करेंगे सुनिश्चित” ट्वीट किया। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य संगठन के सबसे मजबूत पायदान की कड़ी पन्ना प्रमुख की टीम को मजबूत कर हर बूथ पर मतदाता सूची के हर पन्ने को मजबूत बनाना है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 14898 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 10 =