Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: संयुक्त निदेशक ने किया कान्हा गौशाला का निरीक्षण

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग के निदेशक के निर्देश पर नगर पंचायत में संचालित कान्हा गोशाला का संयुक्त निदेशक बीपीएस डा. आनंद कुमार सोलंकी द्वारा निरीक्षण किया गया। नगर पंचायत में संचालित कान्हा गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त निदेशक बीपीएस डा. आनन्द कुमार सोलंकी ने गोवंशों की व्यवस्था को परखा।

गोवंशों के लिए बनायी गयी विशेष व्यवस्था की गहनता से जांच की। उन्होंने गोशाला में आश्रित गोवंशों के रख रखाव, हरे चारे, पानी, बिजली, साफ सफाई आदि की व्यवस्थाओं को परखा।

वहीं गर्मी व ठंड के दौरान बचाव आदि की जानकारी ली। गोशाला में समुचित व्यवस्थाओं को दुरुस्त पाये जाने पर उन्होंने नगर पंचायत कर्मचारियों की प्रशंसा की। उन्होंने कर्मचारियों को गोवंशों की देखरेख में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सक डा.अमरदीप सिंह, वरिष्ठ लिपिक सचिन कुमार, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, अनूप कुमार, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − seven =