Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सोमवार को चलेगा कोविड-१९ टीकाकरण का मेगा अभियान

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जनपद में कोविड-१९ टीकाकरण अभियान को और सफल बनाने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाये जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शासन के निर्देश में मेगा कैम्प अभियान की तैयारी कर ली है। सोमवार को ६० हजार लोगों को कोविड-१९ वैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

इसके लिए १९२ स्थानों पर कोविड १९ टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जायेगा। आज जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में भी कोविड-१९ वैक्सीन लगाई गई। सीएमओ ने लोगों से मेगा अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।

सीएमओ डा. एमएस फौजदार ने बताया कि जनपद में ११ अक्टूबर को ढाई गुना अधिक वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए मेगा अभियान की तैयारी कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, क्योंकि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी लोगों को टीकाकरण की दोनों डोज लगाना अत्यंत आवश्यक है।

इसी के अंतर्गत ११ अक्टूबर २०२१ सोमवार को जनपद में मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जायेगा। इसमें ढाई गुना अधिक वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस टीकाकरण महाअभियान में उन्होंने सभी विभागों से भी सहयोग कर अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने की अपील की है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में सोमवार को १९२ केंद्रों पर कोविड टीकाकरण किया जाएगा।

इसके साथ ही आज रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में कोविड टीकाकरण भी कराया गया। जनपद में कल ४३ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेलों में पहुंचे लोगों को कोविड-१९ टीका भी लगाया गया।

सीएमओ डा. एमएस फौजदार ने सोमवार के मेगा वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने बताया कि आज जनपद के समस्त ४३ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया, इस दौरान यहां पर निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, उपचार व औषधि वितरण के साथ-साथ निशुल्क कोविड टीकाकरण भी समस्त मेलों में करने की व्यवस्था की गई।

उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलो एवं मेगा कोविड टीकाकरण अभियान में कोविड टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रेरित करने की अपील करने के साथ ही आशाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि वह ऐसे लोगों को अधिक जागरूक करें जिनको कोविड टीकाकरण पहली डोज नहीं लगी है और जिनकी दूसरी डोज लगने का समय पूर्ण हो गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =