Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जम्मू कश्मीर में हिंदुओ की हत्याओं को लेकर देश के नेताओं के प्रति रोष जताया

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा हिंदुओ की लगातार हो रही हत्याओं के मामले में देश के सत्ता पक्ष व विपक्ष की दोगली राजनीति के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, अखिलेश यादव व जयंत चौधरी के खिलाफ रोष जताया।

इससे पूर्व क्रांति सेना के सैकड़ों महिला व पुरुष कार्यकर्ता प्रकाश मार्किट स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए यहाँ से प्रदेश महासचिव मनोज सैनी , महिला शाखा मंडल प्रभारी पूनम अग्रवाल व पूर्व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेर्तत्व में नारेबाजी करते हुए प्रकाश चोक पहुँचे।

इस अवसर पर क्रांति सेना नेताओ ने सत्ताधारी दल के अलावा विपक्ष की भूमिका की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जहाँ लखीमपुर में वोटबैंक को हासिल करने के लिए सारा विपक्ष एकजुट हो गया वही सत्ताधारी दल ने भी आनन फानन में मुआवजे और मृतक आश्रितों को नौकरी की घोषणा कर दी।

वही कश्मीर में आई डी देखकर आठ हिंदुओ की हत्त्या के मामले में विपक्ष भी गूंगा हो गया वही सत्ताधारी भाजपा को भी मृतको की मदद की नहीं सूझी। क्रांति सेना नेताओ ने मांग करी की जम्मू कश्मीर में मारे गए सभी हिंदुओ के परिजनों को 1 करोड़ रु मुआवजा व परिजन को सरकारी नोकरी दी जाए।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से अनुज चौधरी, राजेश कश्यप, अवनीश चौहान, आलोक अग्रवाल, आशीष मिश्रा, बसन्त कश्यप,महिला जिला प्रभारी प्रेम लता शर्मा रविन्द्र सैनी , शैलेन्द्र शर्मा ,अमित सैनी, कुलदीप सूर्यवंशी, नेहा गोयल, सरला शर्मा, सीमा ठाकुर,रेणु वर्मा, पारुल चंचल, सुमन प्रजापति, राखी प्रजापति, अजय सैनी, जोगिंदर, भोपाल ,राजाराम चौहान आदि शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 8 =