Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कृषि कानूनों को काला न बताकर इनको लागू करने की मांग

Muzaffarnagar News: मुज़फ़्फ़रनगर। जहां एक तरफ पिछले ११ महीने से गाजीपुर बॉर्डर पर किसान कृषि कानूनों को काला बताकर इनको वापस लेने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है। वही कुछ किसान ऐसे भी है जिन्होंने इन कृषि कानूनों को काला न बताकर इनको लागू करने की मांग सरकार से की है

इनमे आदर्श कॉलोनी निवासी भाकियू के पूर्व सदस्य नरेंद्र कुमार ने अपनी दुकान पर सरकार से मांग है- कृषि कानून हमें वापिस नही, कृषि कानून हमे लागू चाहिए, लिखवा लिया। इस प्रकार किसान नरेंद्र कुमार ने इन कृषि कानूनों को लागू करने के मांग केंद्र सरकार से की है। नरेंद्र कुमार की गांव कमालपुर में कृषि भूमि है।

ओर अब वे आदर्श कॉलोनी में रहते है उनका कहना है। कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो ये कृषि कानून लाये है वे किसी भी हद तक किसानों के लिए नुकसान दायक नही, इनसे किसानों को कोई नुकसान नही है ये किसानों के लिए फायदेमंद रहेगे।

किसान नरेन्द्र कुमार ने कहा कि पिछले ११ माह में किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बड़े पुत्र राकेश टिकैत इन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर गाजीपुर बॉडर पर धरना दिए हुए है।

इन ११ महीनों में राकेश टिकैत ने देश विदेश में बहुत ख्याति प्राप्त की है, लेकिन इन ११ महीनों में उनकी संपत्ति में भी बहुत बढ़ोतरी हुई है। माह अप्रैल में भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष चोधरी वीरेंद्र सिंह ने भी एक प्रेस इन्टरव्यू में राकेश टिकैत पर उनकी संपत्ति को लेकर उन पर गम्भीर आरोप लगाए थे।

नरेन्द्र कुमार ने भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की तर्ज पर ही माननीय योगी जी से राकेश टिकैत की संपत्ति की भी जांच की मांग की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two − 1 =