Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पैदल गश्त कर चलाया चैकिंग अभियान

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के अनुसार शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में रोहाना चौकी प्रभारी अखिल चौधरी ने रोहाना कस्बे में पैदल गस्त व छपार तिराहे पर चेकिंग व तलाशी अभियान चलाया

उसके बाद मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे पर ढाबा व होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया और होटल संचालकों को चेतावनी दी की शुद्ध खाना दिया जाए

किसी भी बाहरी व्यक्ति से ओवररेट न ले अगर क्षेत्र में कोई भी सुगंधित व्यक्ति देखता है तो इसकी शिकायत रोहाना पुलिस या ११२ नंबर पर दे सड़क पर कोई भी अपना वाहन खड़ा न करें

Festivals के मद्देनजर देखते हुए रोहना पुलिस ने शरारत तत्वों पर की पैनी नजर सभी को कानून का पालन करना होगा अपराध पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

मोबाइल सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्तगण शशिकांत पुत्र तीरथ राम निवासी ग्राम नारा थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर, कमल पुत्र राजवीर निवासी ग्राम नारा थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त शंशीकान्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 02 मोबाइल व 1260 रूपये नकद बरामद किये गये।

अवैध शस्त्र सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्रों सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त गुरूदेव सिंह पुत्र जहीर सिंह नि0 बरवाला थाना कैला खेड़ा जिला उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड को काली नदी पुल शामली रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा 315 बोर बरामद किया गया।

इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त अमरीक पुत्र गज्जन सिंह नि0 चंदनपुर थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड को काली नदी पुल शामली रोड से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया। वहीं थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुदेश राज द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही शहजाद पुत्र शमशाद निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर मु0नगर, मुसैब पुत्र फरमान निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर मु0नगर, अब्दुल रहमान पुत्र जाबिर निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर मु0नगर शर्मा नर्सरी रूडकी रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 03 तंमचे मय 03 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21046 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =