Amethi News: पड़ोस की 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म,हालत गंभीर
Amethi News: जगदीशपुर थाना क्षेत्र में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के युवक ने रेप किया। गंभीर हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है़। पुलिस का दावा है़ कि दरिंदे को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है़।
मिली जानकारी के अनुसार घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है़। दशहरा के पर्व पर जब बीती रात यहां रावण दहन हुआ उसी समय गांव के एक युवक में रावण रुपी आत्मा हरण कर गई।
वह पड़ोस की 6 साल की मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर बाजार से सामान दिलाने के लिए लेकर गया। लौटते समय उसने मासूम के साथ रेप किया और मरणासन्न अवस्था में उसे छोड़कर फरार हो गया।
काफी देर तक जब मासूम नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूढने निकले तो रास्ते में बच्ची खून में लथपथ पाई गई। परिजन उसे लेकर थाने पर पहुंचे। जहां से बच्ची को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया। जहां बच्ची की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल अमेठी रेफर किया गया है़।
पुलिस ने समय रहते ही गांव में दबिश दी और आरोपी युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। सीओ मुसाफिरखाना मनोज कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पास्को एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया गया है़।

