उत्तर प्रदेश

Amethi News: पांच साल के मासूम की बेरहमी से हत्या

Amethi News  में संदिग्ध परिस्थितियों में कल देर शाम लापता पांच साल के मासूम बच्चे का घर से दूर नाले किनारे अधजला शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों के मुताबिक, बच्चे की दोनों आंखें फोड़ी गईं थीं और आधा शरीर जला हुआ था.

दरअसल यह पूरा मामला अमेठी जिला के जामो थाना क्षेत्र में उमरडीह रेसी गांव का है. जहां गांव के रहने वाले जितेन्द्र प्रजापति का पांच वर्षीय बेटा सतेंद्र कल देर शाम करीब आठ बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया. जितेंद्र के गांव में ही एक शादी समारोह था, जिसमें वह शामिल होने गए थे. वह देर रात जब घर वापस आए तो पता चला कि सतेंद्र घर में नहीं है, इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई.

काफी देर बाद भी जब सतेंद्र नहीं मिला तो परिजनों ने इसकी सूचना 112 को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी खोजबीन के बाद बच्‍चे का पता नहीं चल सका. हालांकि सतेंद्र के परिजन उसे रातभर तलाशते रहे. जबकि आज सुबह करीब आठ बजे परिजनों को गांव के बाहर नाले के किनारे सतेंद्र का अधजला शव मिला और उसकी दोनों आंखें फोड़ी गई थीं.

शव मिलते ही परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही जामो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी. मृतक के पिता ने कहा कि उसके बच्चे का शव नाले के पास मिला और उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या की गई थी. उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गई थीं और शरीर जला था. रात तीन बजे पुलिस को फोन किया गया और वो मौके पर और खोजबीन के बाद वापस चली गई.

उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी. वहीं, मृतक के दादा ने कहा उनके नाती को घर से गायब कर दिया गया और नाले के पास ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई. गांव के रहने वाले ग्रामीण ने कहा कि आठ और साढ़े आठ बजे के बीच बच्चा अचानक गायब हो गया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − one =