Muzaffarnagar News: नकली नोटों के साथ तीन आरोपियों को दबोचा, शहर कोतवाली पुलिस टीम के हाथ लगी सफलता
Muzaffarnagar News: मुज़फ्फरनगर। थाना शहर कोतवाली पुलिस के हाथ मुखबिर खास की सूचना पर उस वक्त बड़ी सफलता लगी जब पुलिस ने एक किराये के मकान पर दबिश देकर ऐसे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो नकली नोट बनाने के अवैध धंधे में लगे हुए थे।
यहां पुलिस ने पकड़े गए तीनो आरोपियों के पास से १२ हजार २०० के नकली नोट जिसमे २०० व् ५०० के नकली नोट,कलर प्रिंटर सहित नकली नॉट बनाने के उपकरण,पेपर शीट आदि बरामद की है। सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने आज प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एस पी सिटी अर्पित विजय वर्गी एंव सीओ सिटी द्वारा वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा अभियान के दौरान थाना शहर कोतवाली पुलिस टीम के हाथ यह बड़ी सफलता लगी है।
पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनो आरोपियों ने पुलिस पूछ ताछ में अपने नाम अनमोल कुमार पुत्र कृपाल सिंह नि० गली न०-२ रामलीला टिल्ला थाना कोतवाली नगर मु०नगर मूल नि०- ग्राम मतौली थाना देवबन्द सहारनपुर, अनिकेत पुत्र सत्यपाल नि० ग्राम लकडसंथा धाना को० नगर नगर मु० नगर, दीपक पुत्र भुपेन्द्र नि० पनीयाला थाना गँगनगर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड बताएं है।
सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने बताया की पकड़े गए आरोपी अपने किराये के मकान में नकली नोटों की छपाई करते हुए १२,२०० रु के २०० के कुल २१ नोट व ५०० रू के १६ नोट के नकली नोटो व नकली नोट बनाने में प्रयोग आने वाले कलर प्रिंटर व कागज़ व नोटो की फोटोशीट सहित पकड़े गए हैं।
आज उक्त तीनो के खिलाफ समवन्धित मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए इन्हें जेल भेजा जा रहा है। सीओ ने बताया की पकड़े गए आरोपियों ने पूछ ताछ में बताया कि हम लोग नकली नोटो को छापकर गडडी बनाकर लोगो को अपनी बातों में बहला फुसलाकर ०१ लाख के ०३ लाख देने का लालच देकर उनको नकली नोट देकर अच्छी कमाई करते है।
नकली नोट बनाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ब्रहमजीत सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह कांस्टेबिल शिवम भाटी,अनिल, गवेन्द् अकिंत त्यागी आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

