समाचार (Muzaffarnagar News)
गुडविल सोसायटी एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का दीपोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गत रात्रि स्थानीय रेलवे रोड स्थित तुलिप रेस्टोरेंट परिसर में गुडविल सोसायटी मुजफ्फरनगर के सौजन्य से दीपोत्सव (दीपावली मिलन) कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष गुडविल सोसायटी मुजफ्फरनगर ने की, तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे! संचालन गीतकार मुकुल दुआ ने किया! इस दीपोत्सव कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर वीरपाल निर्वाल गुडविल सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, सचिव होतीलाल शर्मा, संयोजक आलोक स्वरूप विशिष्ट अतिथि शिव शंकर शर्मा प्रधानाचार्य लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती इंटर कॉलेज, संस्था के कोषाध्यक्ष इंजी. राजेंद्र साहनी एवं अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष विनोद संगल जिला कोषाध्यक्ष टोनी बिंदल, संयोजक मनोज जैन, बीएम गुप्ता ने संयुक्त रूप से सभी आगंतुकजन ने दीपक जलाकर एक प्रकाश उत्सव के रूप में किया! सर्वप्रथम सुरेंद्र अग्रवाल ने गुडविल सोसायटी एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारीयों सदस्यों तथा गणमान्य जनों के प्रति आभार व्यक्त किया और सबको दीपावली की शुभकामनाएं दी सचिव होती लाल शर्मा ने सोसाइटी द्वारा किए गए जनहित कार्यों को जनमानस के समक्ष रखा, उसके उपरांत संगीत में बांसुरी वादक मुकेश लाल एडवोकेट, निशांक जैन, निश्चिद जैन, मनीष भाटिया, परम कीर्ति शरण अग्रवाल, मुनेश सिंगल अशोक शर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, नृत्य में श्री कृष्ण अग्रवाल ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी का मनमोह लिया! अपने वक्तव में मुख्य अतिथि डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने सबको जीवन जीने की पद्धति बदलने तथा सात्विक आहार ग्रहण करने की अपील की, इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम इंजीनियर लोकेश चंद्रा, विशाल गर्ग अनिल गोपाल गर्ग रामवीर सिंह पीके गुप्ता वेद प्रकाश मंगल पंकज कुमार गंगा प्रताप अग्रवाल राजीव गोपाल अग्रवाल शिवशंकर शर्मा राहुल शर्मा सत्यपाल मित्तल मनोज कुमार मित्तल बृजमोहन बोहरणलाल प्रवीण कुछल, प्रवीण अग्रवाल एल.के मित्तल भंवर सिंह डॉक्टर डीके राठी अरुण गोयल एस.के सिंघल जितेंद्र चंदेल अनूप कुछल सत्य प्रकाश रेशु विशाल गर्ग शरद गोयल शिवकुमार संगल आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे!
जनगणना 2027 हेतु पर्यवेक्षकों व प्रगणकों का 3-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
इंटरैक्टिव प्रशिक्षण और व्यवस्थाओं पर विशेष बल, प्रशिक्षुओं को दी गईं आवश्यक दिशा-निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) को त्रुटिहीन एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से मुज़फ्फरनगर तहसील सदर के पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का 3-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण विभिन्न चरणों में आयोजित किया जा रहा है।
प्रथम बैचरू 26, 27 एवं 28 अक्टूबर 2026
द्वितीय बैचरू 04, 05 एवं 06 नवंबर 2026
तृतीय बैचरू 12, 13 एवं 14 नवंबर 2026
आज द्वितीय बैच के प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) / जिला जनगणना अधिकारी श्री गंभीर सिंह ने श्री राम कॉलेज, मुज़फ्फरनगर स्थित प्रशिक्षण स्थल पर पहुँचकर द्वितीय शिफ्ट के प्रशिक्षण सत्र का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और संवाद पर ज़ोर
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने उपस्थित पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी व सजगता के साथ पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण को केवल औपचारिक न रखकर संवादात्मक (प्दजमतंबजपअम) बनाया जाए, ताकि प्रगणक और पर्यवेक्षक अपनी हर जिज्ञासा व शंका का समाधान कर सकें।
प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षुओं के लिए शुद्ध पेयजल, जलपान एवं खान-पान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
जनगणना के दौरान संकलित आंकड़ों की सटीकता और गोपनीयता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री गंभीर सिंह ने प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनर्स को निर्देश दिए कि जनगणना से संबंधित सभी तकनीकी पहलुओं और दिशा-निर्देशों को सरलता से समझाएँ ताकि मैदानी स्तर पर गणना कार्य में कोई बाधा न आए।
इस अवसर पर तहसील सदर के संबंधित प्रशासनिक अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स तथा बड़ी संख्या में पर्यवेक्षक एवं प्रगणक उपस्थित रहे।
चोरी की झूठी कहानी रचने वाला निकला वादी का पिता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद की थाना जानसठ पुलिस ने बीमा की रकम हड़पने के लिए स्कॉर्पियो-एन गाड़ी चोरी कराने की सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में वादी मुकदमे के पिता समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की गई स्कॉर्पियो-एन, घटना में प्रयुक्त दिल्ली से चोरी की गई एक एल्टो कार (फर्जी नंबर प्लेट लगी) और अवैध असलहा बरामद किया गया है। दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को मौ. शाहबाज सलमानी पुत्र अफजाल (निवासी ग्राम मवी मीरा, थाना दौराला, मेरठ) द्वारा थाना जानसठ पर तहरीर दी गई थी कि उनकी सफेद रंग की स्कॉर्पियो-एन (मॉडल 2023) को भलेड़ी गेट के पास कस्बा जानसठ से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए टीमों का गठन किया था।
जांच के दौरान जब पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं, तो चैंकाने वाला खुलासा हुआ। पूछताछ में अभियुक्त अहसान ने बताया कि चोरी की यह गाड़ी किसी और ने नहीं, बल्कि खुद मुकदमे के वादी के पिता अफजाल ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर बीमा के 16,00,000/- रुपये हड़पने के उद्देश्य से अपने साथियों से चोरी कराई थी और इसे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तार अभियुक्त अहसान पुत्र फकरूद्दीन (निवासी ग्राम तिसंग, थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर), अफजाल पुत्र नफीस (निवासी ग्राम मवीमीरा, थाना दौराला, मेरठ) (वादी का पिता एवं मुख्य साजिशकर्ता), मेहताब पुत्र सब्बीर (निवासी पानी की टंकी के पास, कस्बा लावड़, थाना इंचैली, मेरठ)। जिनके कब्जे से 01 स्कॉर्पियो-एन (चोरी की गाड़ी, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी)। 01 एल्टो कार (घटना में प्रयुक्त, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी)। यह गाड़ी दिल्ली के थाना गोविंदपुरी (साउथ ईस्ट दिल्ली) क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिसके संबंध में वहां मुकदमा दर्ज है। 01 अवैध तमंचा मय 1 जिंदा कारतूस (.315 बोर)। इस सफल खुलासे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण, एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक के निर्देशन, सीओ जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह तथा एसएचओ जानसठ विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई।
विद्यार्थियों को एसपी यातायात ने यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में डी.एस. पब्लिक स्कूल में एक भव्य सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चैबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य गगन शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसपी यातायात अतुल कुमार चैबे ने विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को यातायात नियमों के महत्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमों के प्रति बरती गई लापरवाही बड़ी सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे खुद भी नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए जागरूक करें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को बिना लाइसेंस वाहन न चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में रहने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की शपथ दिलाई। साथ ही यातायात उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार ने भी बच्चों को दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए और प्रेरणादायक वीडियो के माध्यम से यातायात संकेतों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा पर आधारित सुंदर काव्य पाठ प्रस्तुत किया। छात्राओं नव्या एवं अनुषा ने अपनी कविताओं के माध्यम से ट्रैफिक नियमों और ट्रैफिक पुलिस के समर्पण को खूबसूरती से सराहा। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसपी यातायात ने दोनों छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा, कक्षा-2 के छात्र युग को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो प्रतिदिन अपने अभिभावक के साथ मोटरसाइकिल पर आते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनता है। एसपी यातायात ने छात्र युग को सम्मानित कर अन्य बच्चों को भी उसका अनुसरण करने की प्रेरणा दी।
मदिरा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश (प्रयागराज) के निर्देशों तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के मार्गदर्शन में जनपद में आबकारी विभाग पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में मदिरा की विभिन्न दुकानों का औचक और सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान निम्नलिखित कार्रवाई सुनिश्चित की गई दुकानों की ऑनलाइन व भौतिक जांचरू ई-आबकारी ऐप के माध्यम से दुकानों की पड़ताल की गई तथा पीओएस मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर से भौतिक मिलान किया गया। मदिरा निर्धारित मूल्य पर ही बेची जा रही है या नहीं, इसकी सत्यता परखने के लिए दुकानों पर गोपनीय तरीके से टेस्ट परचेस कराए गए।
क्यूआर कोड और सीसीटीवी कैमरे की जांचरू दुकानों पर सुरक्षा के लिहाज से लगे सीसीटीवी कैमरे को निरंतर क्रियाशील रखने के कड़े निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, संचित स्टॉक में से रैंडम रूप से बोतलों को निकालकर उन पर चस्पा क्यूआर कोड को विभागीय ऐप के माध्यम से स्कैन कर उसकी शुद्धता व वैधता की जांच की गई। विशेष अभियान के तहत रात्रिकाल में जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षकों द्वारा मुझेडा टोल प्लाजा और बायवाला चैराहे पर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इसके अलावा, अवैध मदिरापान और नियमों के उल्लंघन के दृष्टिगत क्षेत्र के रेस्टोरेंट और ढाबों की भी औचक जांच की गई, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
एएसपी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा ने किया बुढ़ाना मोड़ का औचक निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस मुस्तैदी को परखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का औचक निरीक्षण लगातार जारी है। इसी क्रम में देर रात्रि को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत अतिसंवेदनशील बुढ़ाना मोड़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता, गश्त और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान एएसपी नगर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर पैनी निगाह रखने और क्षेत्र में प्रभावी पुलिस गश्त सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और किसी भी अवांछित गतिविधि पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके। निरीक्षण के समय थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
तीन दिवसीय दंगल का हुआ समापन
मंसूरपुर। नेशनल हाईवे घासीपुरा में दुर्गा मेले में चल रहे तीन दिवसीय दंगल का आज समापन हो गया। कार्तिक बड़ौत ने लगातार दंगल में आठ कुश्ती जीती उन्हें शील्ड प्रदान की गई। आयोजक विजय राज सिंह तथा मुख्य अतिथि उदराज सिंह ने विजेता पहलवानो को नगद पुरस्कार तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अर्जुन छपरौली ने अमित दिल्ली को, कपिल शाहपुर ने सागर पालड़ी को, कार्तिक बड़ौत ने बादल शाहपुर को, गौरव दिल्ली ने, रोहित रोहतक को , प्रिंस सोनीपत ने विवेक गढ़ी हराया। अयान दुलहरा ने देव शाहपुर को हराया गूंगा पहलवान की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। सोनीपत की लड़की पहलवान आरती ने पलड़ी के अफरीदी को हराया। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुमित राठी का भी शॉल ओढाकर सम्मान किया गया। रेफरी श्याम पाल सिंह रहे। आयोजन में युद्धवीर सिंह बोपाड़ा, जाट समाज महासभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह ,मदनपाल सिंह, धीर सिंह ,आदि का सहयोग रहा।
मुठभेड में शातिर बदमाश घायल; दो अन्य साथी भी दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पानीपत-खटीमा मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसके दो अन्य साथियों को भी धर दबोचा। रोहाना चैकी प्रभारी हिमांशु शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ पानीपत-खटीमा मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध बदमाशों से पुलिस की आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शाहनवाज नामक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए आसपास के खेतों में सघन कांबिंग (घेराबंदी) अभियान चलाया। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए शाहनवाज के दो अन्य साथियों ताहिर और आरिश को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं। इनका गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों पर बने ट्यूबवेल (नलकूपों) और वहाँ से गुजरने वाले बिजली के तारों को अपना मुख्य निशाना बनाता था। ये बदमाश रात के अंधेरे में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर चुराया हुआ सामान लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ई-रिक्शा, अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी का काफी सामान बरामद किया है। चैंकाने वाली बात यह है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
इस सफल मुठभेड़ और गिरफ्तारी अभियान में रोहाना चैकी प्रभारी हिमांशु शर्मा के साथ उप निरीक्षक मिलन चैधरी, उप निरीक्षक नवीन चैधरी, कांस्टेबल अश्विनी शर्मा, अशोक राणा, बॉबी यादव, गौरव, विकास कुमार और राजू सहित पूरी पुलिस टीम ने बेहद साहसिक कार्य किया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोहों में हड़कंप मच गया है और किसानों ने राहत की सांस ली है। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी गहराई से जांच कर रही है।
टूटी सड़क की मरम्मत की मांग
मुज़फ्फरनगर। नई मंडी क़ी पॉश कॉलोनी अग्रसैन विहार क़ी मेन रोड़ क़ी जबरदस्त खस्ता हालत के कारण कॉलोनी वासी बेहद परेशान हैं ! उक्त कॉलोनी क़ी मेन रोड़ जो अलमासपुर चोंक के निकट जानसठ रोड़ से कॉलोनी के अंदर जाती हैं उसकी हालत इस समय ऐसी हों रही हैं कि इससे दुपहिया तो क्या पैदल भी निकल जाएं तो गनीमत हैं, इस रोड़ पर बड़े बड़े गढ़े हरदम दुर्घटना को दावत दें रहें हैं, सड़क पूरी तरह से टुटी हुई हैं ! कॉलोनी क़ी जहाँ तहां क़ी सड़के तो बन रही हैं परन्तु इस मेन रोड़ के ना बनने क़ी वज़ह से कॉलोनी वासी बेहद माउष हैं कॉलोनी वासी अनेक बार इस और सभासद एवं अध्यक्ष महोदय का ध्यान आकर्षित करा चुके हैं लेकिन अभी तक इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया हैं अतः जनहित में इस और ध्यान देने क़ी परम आवशकता हैं।
मानविकी संकाय के विद्यार्थियों का एजूकेशनल टूर देहरादून गया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के मानविकी संकाय के विद्यार्थीयों का एजूकेशनल टूर देहरादून गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने मानविकी संकाय के सभी शिक्षकों एवं छात्र – छात्राओं को शुभकामनाओं सहित शिक्षाप्रद टूर के लिए रवाना किया। टूर का मुख्य उद्देश्य छात्र / छात्राओं को मनोरंजन के साथ-साथ पर्यटन, सामान्य ज्ञान व भौगोलिक परिस्थतियों आदि विषयों से अवगत कराना था । सर्वप्रथम टूर के सभी सदस्य देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मन्दिर गये यह एक भौगोलिक संरचना है जो कास्र्टस्थलाकृति से सम्बन्धित है इसी में महादेव मन्दिर स्थित है यह भौगोलिक संरचना हजारो साल पुरानी है। इसके पश्चात देहरादून के अनारवाला गांव के पास स्थित गुच्छू पानी गये है। यहां बहने वाला पानी अचानक जमीन के अंदर गायब हो जाता है और कुछ दूरी से फिर बाहर निकलता है, इसलिए इसे गुच्छू पानी कहा जाता है जिसकी जानकारी विद्यार्थीयों को दी गयी । टूर के अंत में सभी शिक्षक व विद्यार्थी चिडियाघर गये। वहां पर विद्यार्थीयों ने नीली आंखों वाला दुर्लभ सफेद बाघ और अन्य वन्यजीव, विभिन्न प्रकार के हिरण, तेंदुए, घड़ियाल, नीलगाय, मोर और कस्तूरी मृग, वॉक-इन बर्ड एवियरी, पक्षी तथा एक्वाटिक वल्र्ड दुर्लभ मछलियों के इनडोर एक्वेरियम इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की । सभी छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों ने इस शिक्षाप्रद यात्रा का भरपूर आनंद भी प्राप्त किया । विभागाध्यक्षा एकता मित्तल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि सभी छात्रों ने अपने पाठ्यक्रम से सम्बन्धित संसाधनों से भरपूर अनेक स्मरणीय स्थानों पर उपलब्ध पेड, पौधे, जीव-जन्तु एवं वनस्पतियों के बारे में जानकारी हासिल की। मानविकी संकाय के विद्यार्थीयों ने इस एक दिवसीय ज्ञानवर्धक दौरे को अत्यन्त रूचिपूर्ण तरीके से समझा व आनन्द लिया। इस शिक्षाप्रद टूर से एकत्रित जानकारी के आधार पर विषय से सम्बन्धित प्रोजेक्ट तैयार किये जायेगें। एजूकेशनल टूर के संचालन में मानविकी संकाय के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थीयों का सहयोग रहा।
बाजारों में झालर, कपडे आदि के खरीदारों की भीड़ बढ़ी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दीपावली के त्यौहार के कारण बाजारो मे जबरदस्त भीड देखने को मिल रही है। त्यौहारो पर खरीदारी करने वालो के कारण सभी दुकाने बहुत सुन्दर तरीके से सजाई गई है। शहर के सभी मुख्य बाजारो मे अच्छी-खासी भीड देखने को मिल रही है।
हर्षोल्लास एवं रोशनी के त्यौहार दीपावली के नजदीक आने के साथ बाजारों मे रौनक बढ गयी है। त्यौहारो के कारण बाजार से विभिन्न सामानो, गिफ्ट आईटम तथा इलैक्ट्रिकल आईटम, रंग बिरंगी झालरो एवं घरेलू सजावट के सामान आदि की बिक्री जोरो पर हैं। शहर के सभी शोरूम व मुख्य बाजारो मे जबरदस्त भीड है। त्यौहारो के कारण सभी दुकानदारो ने अपनी दुकान से आगे तक सामान लगा रखा है तथा बाजारो मे भी अच्छी-खासी सजावट की गई है। दीपावली के त्यौहार के कारण रेडीमेड गारमेन्टस की दुकानो, प्लास्टिक के सजावटी सामान, रंगीन झालरो, कंडील, मोमबत्ती, कारपेट,बैडशिट, फर्नीचर के शोरूम आदि सभी दुकान/शोरूम मे बिक्री बढ रही है। त्यौहारो के मददेनजर पुलिस-प्रशासन तथा पालिका प्रशासन की और से विभिन्न व्यवस्थाए की गई है। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा बाजारो मे पैदल मार्च/गश्त जारी है। पालिका प्रशासन द्वारा बाजारो मे साफ-सफाई, चूने का छिडकाव, लाईटिंग आदि की व्यवस्था करायी गई है।
पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में जनपद में जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को बेहद ध्यानपूर्वक सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सभी जन शिकायतों के शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान महिला संबंधी शिकायतों पर विशेष संवेदनशीलता दिखाते हुए एसएसपी ने उन्हें पूरी गंभीरता से लिया तथा तत्काल ‘क्विक रिस्पांस टीम’ (महिला विंग) को मौके पर रवाना करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एक दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। डीएवी कॉलेज, मुजफ्फरनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ स्वयंसेवकों द्वारा लक्ष्यगीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ।इसके पश्चात स्वयंसेवकों को भारत सरकार के माई भारत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया, जिससे वे पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न युवा गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर सकें। शिविर के अगले चरण में स्वयंसेवकों द्वारा एनएसएस की तीनों इकाइयों के निर्धारित कार्यक्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई की गई । इस दौरान परिसर के विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार के मार्गदर्शन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. संजीव कुमार, डॉ. रचना त्यागी एवं डॉ. मोहम्मद आसिफ ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, सामाजिक दायित्वों तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों को समाज सेवा, सामूहिक सहभागिता एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
राम-लक्ष्मण के स्वरूपों की प्रस्तुति ने दीपोत्सव में मोहा सबका मन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर एवं इनरव्हील क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर द्वारा ‘दीपोत्सव’ रौशनी के रंग – चैम्बर के संग का आयोजन मेरठ स्थित मूलचंद रिसॉट्र्स में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम चैयरमेन महेश जिंदल, अजय एरन, सुभाष साहनी, गौरव गुप्ता रहे। मंच सञ्चालन महेश जिंदल का अत्यंत उत्कृष्ट एवं उच्च कोटि का रहा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण राम मदिर का चित्र रहा। सदस्य परिवारों ने मंदिर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित दीपावली पर सभी के लिए मंगल कामना की। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में मनोज सेठी ने कहा की त्यौहार जीवन को जीवंत बनाते है तथा हमारी सभ्यता को भी संजो कर रखते है। सर्वप्रथम शशि गर्ग द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात नन्ही बच्ची ने देवा ओ देवा पर अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अजय भार्गव तथा भारती साहनी द्वारा बहुत ही मनोरंजक तरीके से तीन राउंड में हाऊजी कराई गयी। जिसमे दस उपहार रखे गए तथा प्रथम हाउस में सोने का सिक्का उपहार में निकला गया तथा जिसकी भाग्यशाली विजेता प्राप्ति गोयल रही तथा दो अन्य हाउस शशि सिंघल तथा सुषमा खण्डेल वाल ने जीते। समयबद्धता के भाग्यशाली विजेता रहे प्रदीप गोयल तथा अरुण खंडेलवाल। लुक्य फॅमिली के रूप में दो पुरूस्कार प्रदीप गोयल, तथा अजय भार्गव रहे। इस अवसर पर रोटरी मंडल से अवाड्र्स से अनिल सोबती, गौरव गुप्ता, एवं प्रदीप गुप्ता को सम्मानित किया गया। रोटरी फाउंडेशन में कंट्रीब्यूशन हेतू अनिल सोबती, अशोक शर्मा, गौरव गुप्ता, मनोज सेठी, डॉ ईशवर चंद्रा, प्रदीप गुप्ता एवं मनोज सेठी को पीएचएफ अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवाड्र्स सेरेमनी को राजेंदर सिंघल ने अत्यंत रोचक रूप से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सबसे अधिक आकर्षक भाग रहा हनुमान अंश के गीत पारवती तथा राम आएंगे पर श्वेता गोयल, चेतना सेठी, नीरा शर्मा, निशा संगल, ऋचा गुप्ता, निधि शर्मा, आँचल पंत एवं शिल्पी बंसल तथा दो नन्हे बच्चों द्वारा राम और लक्ष्मण के स्वरुप में नृत्य प्रस्तुति दी गयी, जिसके लिए सदन में बहुत देर तक तालियां बजती रही । आदित्य बंसल तथा शिल्पी बंसल की प्रस्तुति को भी सराहना मिली। सभी को उपहार देकर सम्मनित किया गया। एक अन्य एक्टिविटी में अजय गुप्ता, अनिल जैन, सुनील गोयल तथा अनिल गोयल ने उन्हें दिए हुए टास्क को पूरा किया। काय्र्जक्रम भरपूर मनोरंजक रहा। सभी उपस्थित परिवारों को विशेष दीपावली उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को रोटरी सचिव विनोद जलोत्रा, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल तथा क्लब ट्रेनर अशोक शर्मा एवं सुभाष साहनी ने मजबूती से संभाले रखा। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष श्वेता गोयल के नेतृत्व में सचिव निधि शर्मा, कोषाध्यक्ष अंजू जलोत्रा, आईएसओ निशा संगल एवं एडिटर चेतना सेठी ने कार्यक्रम को बनाने एवं सुचारू रूप से चलाने में अपना भरपूर योगदान दिया। वरिष्ठ सदस्य कुलभूषण बजाज के जन्मदिन को केक काटकर आनंद के साथ मनाया गया। सदस्य एवं उनके परिवारों की 100 व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को पूर्ण रूप से भव्य बना दिया।
सभी का लाइव पेंटिंग ने मोहा मन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के बी.एफ.ए. विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दीपावली उत्सव कला मेले के दूसरे दिन विभिन्न कलात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।आज विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रवीण कुमार सैनी जी प्रवक्ता डी ए वी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बच्चों के कलात्मक सृजन से बहुत प्रभावित हुए और उन्हें और अच्छा कार्य और निरंतर प्रगति करने के लिए शुभाशीष दिया इस अवसर पर प्रवीण कुमार सैनी जी ने विद्यार्थियों को वाटर कलर में लैंडस्केप पेंटिंग का लाइव डेमोंसट्रेशन भी दिया उन्होंने अपनी कलात्मक प्रतिभा और चित्रकारी की बारीकियों को कैनवास पर सजीव रूप में प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने उनके चित्र निर्माण की पूरी प्रक्रिया को बड़े उत्साह और जिज्ञासा के साथ देखा तथा कला की विभिन्न तकनीकों एवं रंगों के संयोजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। लाइव पेंटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिला कि किस प्रकार एक कलाकार अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मक सोच और तकनीकी कौशल के माध्यम से एक साधारण कैनवास को आकर्षक कलाकृति में परिवर्तित कर सकता है। श्री सैनी ने विद्यार्थियों को कला के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास, धैर्य एवं मौलिक सोच के महत्व से भी अवगत कराया। कला मेले के दूसरे दिन आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई हस्तनिर्मित वस्तुओं, सजावटी सामान, दीपावली विशेष कलाकृतियों, पेंटिंग्स, हैंडमेड डेकोरेशन आइटम्स एवं आकर्षक क्राफ्ट उत्पादों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा अपनी पसंद की हस्तनिर्मित वस्तुओं की खरीदारी भी की। विद्यार्थियों द्वारा स्वयं तैयार किए गए उत्पादों को मिले उत्साहजनक प्रतिसाद से उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें अपनी रचनात्मक प्रतिभा को व्यावहारिक रूप देने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने न केवल अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि उद्यमिता, विपणन कौशल, उत्पाद प्रस्तुतीकरण, ग्राहक संवाद एवं टीमवर्क जैसे व्यावहारिक गुणों का भी अनुभव प्राप्त किया। मेले में खरीदारी करने वाले विद्यार्थियों का उत्साह इस बात का प्रमाण रहा कि आज के युवा हस्तनिर्मित एवं रचनात्मक उत्पादों को विशेष महत्व दे रहे हैं। इस आयोजन ने श्वोकल फॉर लोकलश् तथा स्वदेशी हस्तकला को प्रोत्साहित करने का भी संदेश दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कला मेले जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार एवं उद्यमशीलता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के फैकल्टी सदस्य कुलदीप कुमार, ज्योति, अनन्या शुक्ला, डॉ. मंजरी बाजपेई, प्रियंका रानी, सुनील कुमार, उज्ज्वल धीमान, दानिया अंसारी, कुमार वैभव, मोहम्मद अंज़र, संजय शर्मा, सोनिका, पूरवी, प्राची, रोहन त्यागी, चन्दना दीक्षित, हिमांशु शर्मा, हर्षित गोयल, हर्षिता, निरंकार शर्मा, नवनीत चैहान, अंकुर अग्रवाल, अनुज गोयल, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, शेखर, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, अमित, सतीश, शशांक भारद्वाज, लवी वर्मा एवं पवन बालियान उपस्थित रहे। तीन दिवसीय दीपावली उत्सव कला मेले का दूसरा दिन विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति, उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रति बढ़ते आकर्षण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
एसएसपी ने ली अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, अधीनस्थों को दिए कड़े निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना व शाखा प्रभारी मौजूद रहे। गोष्ठी में जनपद के अपराध संबंधी आंकड़ों की समीक्षा करते हुए महिला अपराध एवं अनुसूचित जाति/जनजाति (एससी/एसटी) से संबंधित अपराधों, अनावरण हेतु शेष अभियोगों, लंबित विवेचनाओं तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की प्रगति की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अभियोगों एवं विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई, निरोधात्मक कार्रवाई के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट, जुआ, अवैध शस्त्र, आबकारी एवं गुंडा एक्ट से संबंधित कार्रवाई की समीक्षा की गई। महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने तथा संगठित अपराध एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी में ई-साक्ष्य एवं ई-समन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन, यक्ष ऐप के माध्यम से अपराधियों के सत्यापन, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, जनसुनवाई, पासपोर्ट सत्यापन एवं सीएम दर्पण डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्रगति की भी समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में तकनीकी संसाधनों का अधिकाधिक उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।
आगामी पर्व एवं त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखने, प्रभावी गश्त एवं चेकिंग सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त पुलिस प्रबंध बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करने, अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
गीता पाठ का पंच पर्व की पूर्व संध्या एवं रमा एकादशी पर होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि साप्ताहिक/ एकादशी/विशेष पर्व पर निःशुल्क गीतापाठ,संकीर्तन की कडी मे रमा एकादशी पर निःशुल्क गीतापाठ,संकीर्तन का आयोजन मुन्ना लाल गुप्ता,मोहिनी गुप्ता के सौजन्य से रेलवे-स्टेशन के सामने गली मे दिनांक 05 नवम्बर 2026 को सांय 06 से 07ः30 बजे तक किया जायेगा।सभी धर्म प्रेमियो से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या मे पहुंच कर गीता पाठ का श्रवण/ पाठन कर धर्म लाभ उठाए ।आप सभी सपरिवार , ईष्टमित्रो सहित सादर आमंत्रित है।अपने निवास स्थान/मन्दिर मे निरूशुल्क गीता पाठ,संकीर्तन की अभी तक 15, 18, 20, 22, 24, 28 नवम्बर व 04, 10, 12, 20 दिसम्बर बुक हैं तथा 03, 05, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 17, 18,19 दिसम्बर खाली हैं उसे बुक करा सकते हैं ।


