फिल्मी चक्कर

Kangana Ranaut की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धाकड़’ की रिलीज डेट का ऐलान

Kangana Ranaut  ने आज रात मुंबई में जुहू स्थित एक लोकप्रिय लाउंज के बाहर अपनी आगामी फिल्म ‘धाकड़’ का विशालकाय पोस्टर को लॉन्च किया. इसमें फिल्म की रिलीज की तारीख भी दर्ज थी. फिल्म अगले साल 8 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ‘धाकड़’ की रिलीज का ऐलान करते पोस्टर पर कंगना के एक्शन अवतार वाले अलग-अलग अंदाज चस्पां थे.

दरअसल, कंगना रनौत ‘धाकड़’ फिल्म‌ के निर्माताओं में से एक दीपक मुकुट के जन्मदिन और फिल्म की शूटिंग पूरी होने से जुड़ी पार्टी में शामिल होने के लिए ‘एस्टेला’ लाउंज में पहुंची थीं. पार्टी में शामिल होने से पहले बाहर पर्दे से ढंके फिल्म के विशालकाय पोस्टर का लॉन्च करने के बाद कंगना ने फिल्म के बारे में बात भी की.

कंगना ने मीडिया से बात करते हुए ‘धाकड़’ की सिनेमाघरों में रिलीज को लेकर उत्साह जताया. उन्होंने कहा कि ‘धाकड़’ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है और इस तरह की फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में आज तक नहीं बनी है. उन्होंने ‘धाकड़’ को एक ‘रेव्युलूशनरी’ (क्रांतिकारी) फिल्म भी करार दिया.

कंगना रनौत ने कोरोना काल में अपनी आगामी फिल्म ‘धाकड़’ के सिनेमाघरों में रिलीज होने को लेकर खुशी जताई और कहा कि ‘धाकड़’ सिनेमाघरों में देखे जाने के लिए ही बनी है. कंगना रनौत ने यह उम्मीद भी जताई कि अगले साल जब अप्रैल में उनकी फिल्म में रिलीज होगी, तो हो सकता है कि तब तक सिनेमाघरों में 50% की बजाय 100% लोगों की क्षमता से फिल्में दिखाए जाने की इजाजत भी मिल जाए. 

मीडिया से संक्षिप्त तौर पर बात करने के बाद कंगना जल्दबाजी में फिल्म के निर्देशक, निर्माताओं और फिल्म से जुड़े अन्य लोगों के साथ दीपक मुकुट का जन्मदिन और फिल्म के कम्प्लीट होने की पार्टी मनाने के लिए लाउंज के अंदर चलीं गईं. इस मौके पर फिल्म में इस्तेमाल किये गये एक रियल बाइक को भी प्रदर्शित किया गया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + four =