Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नगर पंचायत भोकरहेड़ी में सफाईकर्मियों की बहाली की मांग

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। चार साल से नगर पंचायत भोकरहेड़ी में पांच ठेका सफाई कर्मचारी को हटाने के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया और मांग की गई कि पुनः पांचों सफाई कर्मचारियों की तुरन्त बहाली नही की तो आन्दोलन किया जायेगा।

नगर पंचायत भोकरहेड़ी मेअमित, साहिल, रवि, दीपाली, कृष्णा कई वर्षा से ठेका सफाई कर्मचारी थे, जिन्हे मात्र ६७०० रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा था, जबकि शासनादेश के अनुसार १०१०५ रूपये प्रतिमाह वेतन है, उक्त सफाई कर्मचारियों ने जब चेयरपर्सन सरला देवी और चेयरमैन पति रविदत्त से इसका विरोध किया तो उन्होंने पांचों सफाई कर्मचारियों को २ अक्टूबर को बिना नोटिस दिए हटा दिया।

आरोप है कि भोकरहेड़ी चेयरमैन किसी भी सफाई कर्मचारियों को बिना शिकायत के ही हटा देते हैं।आज पांचों ठेका सफाई कर्मचारियों की बहाली हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन देने वालों में सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चमन लाल ढिंगान, मनोज सौदाई एडवोकेट, सोनू कुमार एडवोकेट, भीष्म सिंह, दीपक पार्चा, संजय भारती, शिव कुमार, अंकुश प्रधान, मिलन बिड़ला, आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − three =