Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ईंट भट्टा मालिकों को सरकार ने दी बड़ी राहत

Muzaffarnagar News: ईंट निर्माता समिति के संरक्षक लेखराज सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से ईट मिट्टी पथाई हेतु खुदाई की जाती है जिस पर पुलिस भट्टा मालिकों को परेशान कर रही थी व कुछ जनपदों में तो गारा बनाने की मशीन व JCB को जब्त कर थानों में बंद कर दिया था

जिसके सम्बन्ध में भट्टा मालिकों ने अपनी प्रदेश संस्था उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति को अवगत कराया गया जिसमें महामंत्री चन्द्र प्रकाश “गोपी” श्रीवास्तव ने शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया जिसे संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा सभी प्रदेश के जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि जिनके द्वारा विनियमित शुल्क जमा करके नियमानुसार खुदाई व परिवहन किया जा रही है उन्हें अनावश्यक परेशान ना किया जाए ।

आज जनपद मुजफ्फरनगर ईंट निर्माता समिति पदाधिकारियों की बैठक संरक्षक लेखराज सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई जिसमें सभी ने उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति के सराहनीय कदम के लिए धन्यवाद देते हुए सभी जनपद के भट्टा मालिको से समयानुसार अपना विनियमन शुल्क जमा करके ही NGT की गाइडलाइन के अनुसार मार्च से भट्टों का संचालन करें।

 बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष  प्रमेन्द्र तोमर ने की जिसमें श्री सरदार रणधीर सिंह प्रवीण कुमार नीरज बालियान परमजीत लाटियान हाजी मुजिबुर्हमान कोषाध्यक्ष सतीश कंसल आदि शामिल रहे बैठक का संचालन महामंत्री श्री समशाद अली ने किया

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 11 =