News
खबरें अब तक...

समाचार

नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये
खतौली। नगर के कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज, खतौली में मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत बच्चों ने मतदान जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने मतदान के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि मतदान राष्ट्रीय महापर्व है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है, वह अपने मत का प्रयोग करके एक स्वच्छ व निष्पक्ष सरकार चुनने में मदद करें हमारे देश में प्रत्येक ५ वर्ष में चुनाव होते हैं। सही प्रत्याशी को चुनना हमारा नैतिक कर्तव्य है, हमें मतदान से किसी भी दशा में नहीं बचना चाहिए मतदान करके हम अपनी राष्ट्रीय भावना का संदेश देते हैं। कार्यक्रम का संयोजन प्रियंका जैन प्रवक्ता ने किया इस मौके पर नीरज जैन प्रवक्ता और विकास मोतला आदि उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक में फैजान, शोएब शाबाज, वैभव, नितिन, दानिश, सागर, सावन आदि बच्चों ने भाग लिया।

 

लगाई कोविड वैक्सीन
खतौली। कुंद कुंद जैन महाविद्यालय में विश्वविद्यालय के निदेर्शानुसार मिशन शक्ति अभियान को जारी रखते हुए गुरुवार कोविड-१९ टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खतौली से सीएचओ साक्षी सी एच भावना (बीएचडब्ल्यू) ने विभिन्न कोर्सों के छात्र छात्राओं को कोविड़ वैक्सीन लगाकर इसकी आवश्यकता के बारे में जागरूक किया, उन्होंने बताया कि लोगों की इसी जागरूकता के कारण हमारा देश आज १०० करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने वाला पहला देश बन गया है।

 

अलग अलग स्थानों से कई वांछित पकड़े
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 कौशल गुप्ता द्वारा वांछित अभियुक्त असद जमा पुत्र फकरू जमा नि0 खालापार थाना को0नगर मु0नगर को जीआईसी ग्राउन्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार गौतम द्वारा वारंटी अभियुक्त दीपक पुत्र महीपाल नि0 ग्राम भोवापुर थाना ककरौली मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 अक्षय खारी द्वारा वांछित अभियुक्त अंकित पुत्र परविन्द्र नि0 ग्राम सीमली थाना शाहपुर मु0नगर को सीमली गेट से गिरफ्तार किया गया।

 

नकदी सहित जुआरी दबोचा
जानसठ। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा नजर मौहम्मद पुत्र मौ0 नफीस नि0 मौ0 हुसैनपुरा कस्बा व थाना जानसठ मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पर्चा सटटा पेन्सिल व 890 रूपये बरामद किया गया।

 

प्रतिभा का किया प्रदर्शन
शाहपुर। क्षेत्र के गांव काकड़ा में स्तिथ यश स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा ब्लाक स्तरीय ग्रामीण क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमे मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरविंद त्यागी, बीडीओ जसवीर सिंह तेवतिया ने विभिन्न खेलों में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। यश स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक नवीन चौधरी ने अतिथियों को शॉल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह, जिला व्ययाम शिक्षक सन्नी वर्मा, युवा कल्याण अधिकारी प्रिया चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौरव त्यागी, पूर्व प्रधान अमित त्यागी, विकास बालियान आदि मौजूद रहे ।

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चलाया अभियान1 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुजफ्फरनगर द्वारा प्लास्टिक/पॉलीथिन वेस्ट की रोक-थाम हेतु भ्रमण कर कार्रवाई की गयी। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्राधिकारी अंकित सिंह के कुशल निर्देशन में जूनियर रिसर्च फैलो मनीष कुमार एवं रविश प्रताप सिंह के द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के समय एक ट्रक पॉलिथीन/प्लास्टिक वेस्ट से भरा हुआ पाया गया। मौके पर उपस्थित ड्राइवर द्वारा यह बताया गया कि उक्त प्लास्टिक वेस्ट को पंजाब से ला रहा हूं परंतु किस ठेकेदार के यहां जा रहा है यह उसे पता नही है अतः ट्रक मालिक विनोद तांगड़ी निवासी नुमाइश कैंप,मुजफ्फरनगर के विरूद्ध थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर में तहरीर देकर सुपुर्द किया गया।

 

जनता दर्शन में सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया । जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

साइबर हैल्पलाइन का सराहनीय कार्य जारीMuzaffarnagar Police |
मुजफ्फरनगर। आवेदिका चुनमुन पुत्री रामकिशन नि० अमर कालोनी थाना को०नगर जनपद मु०नगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा यू०पी०आई० के माध्यम से आवेदिका के खाते से २,००,०००/- रुपये स्थान्तरित करा लिए है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एनपीसीआई व अन्य बैंक को फ्राड से अवगत कराकर २,००,०००/- रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। दीपक कुमार पुत्र नरेन्द्र सिंह नि० कस्बा व थाना भोपा जनपद मु०नगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर आवेदक के खाते से ५२,१८१/- रुपये स्थान्तरित करा लिए है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्लिपकार्ट व अन्य बैंक को फ्राड से अवगत कराकर ३२,९९०/- रूपये की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक सुशील कुमार पुत्र हरपाल सिंह नि० संगम कोठी के पास गांधी कालोनी, कूकडा थाना नई मण्डी जनपद मु०नगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा क्रेडिट कार्ड अधिकारी बनकर मनी रिक्वेस्ट के माध्यम से उनके खाते से ४५,४४८/- रुपये स्थान्तरित करा लिए है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पेयटीएम व अन्य बैंक को फ्राड से अवगत कराकर ४५,४४८/- रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदकों द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।

 

शोकसभा में किये श्रद्धासुमन अर्पित4 |
मुजफ्फरनगर। धर्मपरायण श्रीमति पदमावती की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगों ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि समाजसेवी रमेश चन्द गुप्ता की माताजी श्रीमति पदमावती धर्मपत्नि स्वर्गीय रघुबीर सिंह गुप्ता का विगत 13 अक्टूबर, 2021 को देहावसान हो गया था। वे लगभग 93 वर्ष की थी। आज जानसठ रोड स्थित आर्शीवाद बैंकट हॉल मे आयोजित रस्म तेरहवीं एंव श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ तथा धार्मिक संस्थाओ व व्यापार संगठनो से जुडे पदाधिकारियों ने स्व.पदमावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नानू मिया, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी, रविन्द्र चौधरी, संजय अग्रवाल, श्यामाचरण पंवार, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, राजीव गर्ग,पवन सिंघल, सुरेंद्र गर्ग मर्ति मैडिकल, शिवनारायण मुन्नू, सुरेंद्र अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, इं. अशोक अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता साबुन वाले, विश्वदीप गोयल, अजय अग्रवाल सीए, अनिल कंसल, अग्रोहो ट्रस्ट के सत्यप्रकाश मित्तल, नीलकमलपुरी, सुनील सिंघल पताजंलि वाले, सचिन पटाखा, उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन ंपकज अग्रवाल, कुशपुरी, सहित सभी लोगो ने स्व.पदमावती को धर्मपरायण बताया। इस दौरान परिवारजनो मे रमेश चन्द्र गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, मदन लाल गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, तिलक राज गुप्ता, आदेश कुमार गुप्ता, विमल प्रसाद गुप्ता, राजीव सिंघल, संदीप कुमार गुप्ता, गगन गुप्ता, तरूण गुप्ता, संयम गुप्ता, सौरभ गुप्ता, दीपक गुप्ता, गर्व गुप्ता, पर्व गुप्ता,शुभम गुप्ता आदि शामिल रहे। कु0 वैष्णवी, कु. वंशिका एवं अन्य बच्चों ने स्व. श्रीमती पदमावती जी की दिनचर्या एवं आदर्शो पर प्रकाश डालते हुए उन्हे अपनी भावभीनि श्रद्धाजंलि अर्पित की।

कार्यवाही की मांग के सौंपा ज्ञापन5 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। विश्व हिन्दू परिषद के दर्जनो कार्यकर्ताओं ने कचहरी मे प्रदर्शन कर आरोपी असद जमा के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा। विश्व हिन्दू परिषद के नेता विकास अग्रवाल एवं विभाग अध्यक्ष ललित माहेश्वरी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह को सौपे गए ज्ञापन मे मांग की कि आरोपी असद जमा द्वारा आपत्तिजनक फोटो व उसके द्वारा दस लाख रूपये मांगे जाने के आरोपो के चलते उक्त प्रकरण मे जांच करायी जाए। ज्ञापन मे आरोपित किया कि उसके द्वारा अन्य हिन्दू बहन बेटी को भी फंसाया गया है। उसके द्वारा हिन्दू विरोधी कार्य किए जा रहे हैं। आरोपी असद जमा के खिलाफ जांच कराकर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन सौपने वालो मे अनूप कुमार,नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल,युगांतर पुण्डीर, हिमांशु तोमर,ललित मचल,पंकज दीप, शिवांशु, अक्षित गुप्ता, मनीष बंसल, नरेश प्रजापति,हर्ष कुमार, अंशुल पहावा, स्फूर्ति कौशिक दुर्गा वाहिनी से, विवेक शास्त्री, नितिन तायल आदि मौजूद रहे।

 

 

पुनः नियुक्ति की मांग6 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे कोविड महामारी के दौरान नियुक्त संविदाकर्मी स्टॉफ ने पुनः नियुक्ति/समायोजन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा।जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि जनपद मे कोविड महामारी के दृष्टिगत अस्थायी व्यवस्था के अर्न्तगत संविदा के आधार पर चिकित्सा-12, स्टॉफ नर्स-18, फार्मेसिस्ट-3,लैब टैक्निशियन, वार्ड, ब्वॉय-10 की सेवायें ली गयी थी।
सम्पूर्ण स्टॉफ ने उस संकटकालल मे पूरी निष्ठा व तत्परता से प्रशासन व शासन का पूर्ण सहयोग करते हुए सेवा को अंजाम दिया। सुरक्षा के साधनो की कमी के बावजूद अपने स्वास्थ्य व प्राणों के खतरे की भी परवाह नही की। कोविड के आसन्न खतरे मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान जगह-जगह पायी जाने वाली कमी व सरकार द्वारा पूर्व मे स्टाफ को समायोजित करने के आश्वासन तथा हमारी निष्ठापूर्ण सेवा को नजरअंदाज करते हुए सेवा से हटाना अमानवीयता का प्रतीक है। स्मरणीय है कि पडौस के जनपद मेरठ मे मुख्य चिकित्साधिकारी ने अपने आदेश मे दिनांकित 14 मई 2021 से 30 नवम्बर 2021 तक इन सेवाओ को विस्तारित कर दिया गया है। अतः उपरोक्त परिस्थितियो मे सहृदया दिखाते हुए गंभीरता से विचार करें।

 

श्री वैश्य वैश्य कुटुम्ब ने वृद्ध माता पिताओं व मेधावी छात्रो का किया सम्मान समारोह7 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। कुटुम्ब सेवा समिति के तत्वावधान में रूडकी रोड स्थित मारवाडी भोज वैंकट हॉल में महाराजा अग्रसैन जन्मोत्सव व दीपावली उत्सव बडे धूम धाम से मनाया गया । कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश संयोजक पवन सिंघल ने किया व संचालन प्रदेश युवा संगठन मंत्री हर्ष गोयल ने किया । मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल हे । अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर कंसल ने की । कार्यक्रम में मेधावी छात्रा र्कीति गोयल व सौम्या कुच्छल सहित अनेको प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । साथ ही जिले के सर्वाधिक वृद्ध रामशरण दास 96, चन्द्रवती 94, पुष्पा देवी 85 व पूर्णिमा रानी 75 के परिजनों को सम्मानित किया गया । सभी परिवारजन ने विशिष्ठ मान को महसूस किया । स्वागत में 501 दियों को सभी पदाधिकारियों द्वारा जलाकर दीपावली अभिनन्दन किया गया । कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में वरिष्ठ वैश्य श्रीमोहन तायल, प्रमोद मित्तल, उद्योगपति रजनीश सम्राट, विहिप नेता ललित महेश्वरी, राकेश गर्ग, सत्यप्रकाश रेशु, डॉ. एस.के. गुप्ता, भाजपा नेता विकास अग्रवाल, विश्वदीप गोयल, सुनील तायल, राजीव गर्ग, विकास गुप्ता सभासद, प्रियांशु जैन सभासद, नवनीत कुच्छल सभासद, सुशील सिंघल पूर्व सभासद ने अपने विचार रखे । संगठन के पदाधिकारियों में प्रदेश मंत्री अंकुर जैन, डॉ नितिन जैन, श्रीमति मिथलेश गोयल, साधना सिंघल, मुनेश सिंघल, मनी तायल, मिनाक्षी मित्तल, सुरेन्द्रनाथ मित्तल, शलभ गर्ग, अंकुल अग्रवाल, हरीश गुप्ता, कशिश गोयल, सार्थक गर्ग, संजय गुप्ता, संत गुप्ता, रवित गोयल, अनुज मित्तल, अंकित गोयल, उमंग मित्तल, रीता सिंघल, रीता तायल, प्रज्ञा गर्ग, नेहा गोयल, माधव अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, राजन सिंघल, रोहित गुप्ता, निखिल कुच्छल, अमन गोयल, अतुल बंसल, डॉ. शिवम गुप्ता, ध्रुव मित्तल, वासु गोयल, लक्ष्य गुप्ता आदि ने सभी का स्वागत किया ।
सभी अतिथियों ने सदस्यों को सफल आयोजन की बधाई दी ।

 

उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार8 Min 9 |
मुज़फ्फरनगर। मजलिसपुर तौफीर गांव में देवबन्द मिल के सभी सैन्टर खाईखेडी मिल को देने से नाराज किसानों ने मिल अधिकारियों पर सांठगांठ के आरोप लगाये तथा गन्ना आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर पुरानी व्यवस्था को बने रहने की मांग की है।
मोरना स्थित भाकियू के कैम्प कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें भाकियू के पूर्व जिला संगठन मंत्री सर्वेन्द्र राठी ने कहा कि मजलिसपुर तौफीर गांव में कुल पांच गन्ना सैन्टर संचालित किये जाते हैं, जिनमें तीन सैन्टर खाईखेडी मिल के व दो सैन्टर देवबन्द चीनी मिल के होते हैं। इस वर्ष देवबन्द मिल के सैन्टर का संचालन भी खाईखेडी मिल को दे दिया गया है। जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा। इससे मिलों की प्रतिस्पर्धा समाप्त हो जायेगी तथा एक ही मिल के सैन्टर होने पर मनचाहे ढंग से गन्ने की खरीद की जायेगी। किसानों को गन्ने की खरीद मिल अपने हिसाब से करेगा, जिससे गेहूं की बुआई प्रभावित होगी तथा किसान का शोषण किया जाएगा। अधिकारियों की सांठगांठ के चलते किसानों को छलने का प्रयास किया जा रहा है। भाकियू किसानों का शोषण नहीं होने देगी। इस सम्बंध में गन्ना आयुक्त संजय आर. भूसरेडी को प्रार्थना पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। अगर समस्या का समाधान न हुआ तो किसान आन्दोलन को मजबूर होंगे। इस अवसर पर पवन, अभयपाल, धर्मपाल, जनेश्वर, महेशपाल, श्यामसिंह, शिवकुमार, सोनू शर्मा, सतपाल, सुभाष आदि उपस्थित रहे।

फोर्स के साथ फ्लैग मार्च
मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा पुलिस फोर्स के साथ जनपद में कानून व्यवस्था कायम रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिए नगर क्षेत्र के मुख्य व भीड-भाड वाले स्थानों तथा मार्किट एरिया में फ्लैग मार्च किया गया। एसपी सिटी द्वारा पुलिस बल को भीड-भाड वाले स्थानों तथा मार्किट एरिया में निरंतर गश्त करते रहने तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की सघन चौकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने वालोंध्भ्रामक खबर फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में  प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें एम0कॉम0 बी0कॉम0, बी0ए0, बी0 एस0 सी0 (गृहविज्ञान), बी0एस0सी0(विज्ञान) व बी0एफ0ए0 संकाय के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता शुभारम्भ डा0 सचिन गोयल (प्राचार्य), डा0 दीपक मलिक, श्रीमति एकता मित्तल, श्रीमति मानसी अरोरा, डा0 बुशरा अकिल, डा0 अमित कुमार व श्रीमति नीतू गुप्ता ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजव्वलित कर किया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा गृह सज्जा की विभिन्न सजावटी वस्तुएं बनाई गयी। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डा0 दीपक मलिक, डा0 अमित कुमार, श्रीमति एकता मित्तल, डा0 बुशरा अकिल, व श्रीमति नीतू गुप्ता रहे। प्रतियोगिता का संचालन श्रीमति मानसी अरोरा ने किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनमोल व रितिका (बी0एफ0ए0 संकाय), द्वितीय स्थान नंदनी (बी0कॉम0 संकाय), तृतीय स्थान संयुक्त रूप से शिवानी, रितिका(बी0ए0 संकाय) व रिया, याशिका (बी0एफ0ए0 संकाय) तथा सांवत्ना पुरूस्कार शुम्बुल बी0एस0सी(गृहविज्ञान), आदिति दिक्षित, मुस्कान (बी0कॉम0 संकाय) ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने सभी प्रतिभागियों तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया व उपस्थित छात्राओं सें भविष्य में भी आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि छात्राएं अपने व्यक्तित्व में निरंतर निखार ला सकें व उपलब्ध संसाधनों को रोजगारपूरक कौशल में परिवर्तित कर सकें। प्रतियोगिता में नंदनी, अदिति, इशिता, लक्षणा, प्रिया, शुभांगी, गुलसबा, माही, आयुषी, आंचल, नीलमा तान्या, अनम राज, अनमोल सोनी, उज्जवल, अक्षय शर्मा, याशिका, रितिका, आरती, निधि, शिवानी, कसक, प्रियांशु, अंशिका, स्वेता, मंजू, सोनी, सना, फराह, हिना, रिया, पांखुरी, खुशी, आलिया, राखी, सलोनी व साजिया आदि ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में डा0 नावेद अख्तर, डा0 रवि अग्रवाल, डा0 मंजरी बाजपेयी, डा0 मोनिका रूहेला, नुपुर, प्राची, श्रुति जैन, सोनम, सोनिया, गरिमा, नीरज कुमार, अक्षय शर्मा, आकांक्षा पाल, विंशु मित्तल, विपाशा गर्ग, गुंजन सिंधी, अंकिता, कमर रजा, संकेत जैन, कृष्ण कुमार, आशिष पाल, दीपक गुप्ता, आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

 

करवाचौथ की खरीदारी को उमड़ी भीड़11 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं बाजार में जमकर खरीदारी कर रही हैं। मेहंदी लगवाने को भी बाजारों में महिलाओं की भीड़ लगी है बाजार में सुरक्षा को लेकर पुलिस भी बाजारों में गस्त कर रही हैं।
करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बनी हुई थी। सुबह से ही महिलाओं की भीड़ खासकर चूड़ी, मेकअप के सामान की दुकानों पर देखने को मिल रही है। हाथों पर मेहंदी लगाने को लेकर भी महिलाओं में जबरदस्त उत्साह हैं। बाजारों में हर तरफ महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। बाजारों में दुपहिया वाहन निकलने तक की जगह नहीं है।
रविवार को करवाचौथ पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए महिलाओं ने तैयारियां पूरी कर ली है। पर्व पर महिलाएं पूरा दिन व्रत रखकर पूजा-अर्चना करती है और भगवान से अपने पति की लंबी उम्र व स्वास्थ्य की कामना करती है। कुछ महिलाएं जहां इस पर्व को पारंपरिक रूप से मनाती है वहीं कुछ महिलाओं ने इस दिन के लिए अलग से विशेष तैयारियां भी की है। आधुनिकता का रंग करवा चौथ पर्व पर भी खूब चढ़कर बोल रहा है। आधुनिक परिवेश की कई महिलाएं इस पर्व पर श्रृंगार में ही हजारों रुपये खर्च कर रही है। हालांकि कई महिलाएं इस पर्व को सादगी से भी मनाती है। खासकर पहली बार करवा चौथ पर्व मनाने वाली महिलाओं में इस पर्व का क्रेज कुछ अधिक दिखाई दे रहा है।

 

जागरूकता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर । होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा छात्राओं को उनकी सुरक्षा व उपयोग हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर्स १०१ फायर ब्रिगेड,१०२ स्वास्थ्य (राष्ट्रीय एम्बुलेंस) सेवा, १०८ एम्बुलेंस सेवा,११२ पुलिस आपातकालीन सेवा,१८१ महिला हेल्पलाइन, १०७६ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,१०९० वुमन पॉवर लाइन,१०९८ चाइल्ड लाइन के विषय मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जनजागरूकता कार्यक्रम मे हेल्पलाइन प्रश्नोत्तरी मे सफल २ छात्राओं शगुन व करीना को फूल माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बर्स के पोस्टर वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रवेन्द्र दहिया प्रधानाचार्य होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, शिक्षक नितिन , आयुषी व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

 

2 शातिरों को किया गिरफ्तार13 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर टीम द्वारा दो शातिर अभियुक्तो को नाजायज अस्लाह सहित गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा अभियान के दौरान थाना को०नगर मु०नगर पुलिस के द्वारा दिनांक २२.१०.२०२१ को मुखबिर की सूचना पर वहलना सुजडू चोराहे पर शामली बाइपास रोड पर दो शातिर अभियुक्तो को नाजायज अस्लाहा सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस पूछताछ में शातिरों ने कासिफ पुत्र पुरकान नि० जहांगीर पट्टी सुजडू थाना को०नगर, नासिर पुत्र आकिल नि० जहांगीर पट्टी सुजडू थाना को०नगर मु०नगर बताया। जिसके कब्जे से दो अदद तमंचा ३१५ बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण उ०नि० श्री संजय कुमार आर्य, हे०का० २३६ अजीत सिंह, का० ७४७ अरविन्द्र कुमार, का० २०११ नकुल कुमार, शामिल रहे।

 

पदाधिकारियों की हुई घोषणा
मुजफ्फरनगर। किसान मसीहा स्व.चौधरी महेन्द्र टिकैत के नेतृत्व मे किसान हितों की रक्षा के लिए गठित भारतीय किसान यूनियन द्वारा विगत कई वर्षो से किसानो की आवाज को बुलन्द करने तथा किसान हितो के लिए समय-समय पर धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन आदि सौप कर किसानों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया जाता रहा है। भाकियू में संगठन को और अधिक मजबूती देने एवं संगठन व किसान हित के मददेनजर भाकियू सुप्रीमो चौ.नरेश टिकैत के आदेशानुसार भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान को भारतीय किसान यूनियन का मंडल महासचिव बनाया गया है। विदित हो कि भाकियू मंडल अध्यक्ष राजू अहलावत हाल ही मे भाकियू छोड कर भाजपा मे शामिल हो गए हे। वहीं नवीन राठी को नया मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। कपिल सोम को युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। तथा नीरज पहललवान को भाकियू का जिलाध्यक्ष घोषित किया करते हुए उम्मींद जताई है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वां का निर्वाह करेंगे।

 

हादसे र्में घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगर के नगर के मौहल्ला पारसनाथ स्ट्रीट निवासी विपिन पुत्र मेहरचन्द बाईक द्वारा भगतसिह रोड पर जाते वक्त सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा घायल के परिजनो को इसकी सूचना दी। एक अन्य सडक हादसे के तहत शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी साजिद पुत्र अखलाक बाईक द्वारा बुढाना के विज्ञाना जाते वक्त सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित ग्रामीणो ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी राकेश शर्मा पुत्र श्यामलाल शर्मा आज सुबह अपने खेतो से पशुओं का चारा लाते वक्त टै्रक्टर-ट्राली से गिरकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

 

संगठन की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू शक्ति संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विश्व हिंदू शक्ति संगठन द्वारा एक मांग पत्र माननीय श्री राष्ट्रपति महोदय रामनाथ कोविंद भेजा गया जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु तोमर ने बताया कि बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के मंदिरों हिंदुओं के घर पर साजिश के तहत हमले हो रहे हैं इस्लामिक देश में हिंदू असुरक्षित महसूस कर रहा हैं विश्व हिंदू शक्ति संगठन की मांग है कि विश्व में अगर कहीं भी हिंदू समाज एवं संस्कृति मंदिरों पर हमला होता है तो भारत सरकार को इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु तोमर प्रदेश महासचिव गोपाल सिंगल जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति अभिषेक तोमर संजीव शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

खादी बन रही प्रदेश के विकास में सहायक, हो रहे नये-नये नवाचार
‘‘खादी की रजत चंद्रिका जब-आकर तन पर मुस्काती है,
तब नवजीवन की नई ज्योति अन्तस्तल में जग जाती है‘‘
मुजफ्फरनगर। भारत की आजादी के लिए हुए आंदोलन में खादी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महात्मा गाँधी ने खादी को सामाजिक एवं आर्थिक क्रांति का माध्यम बनाया था। उन्होंने स्वयं भी चरखा चलाकर सूत कातने को अनवरत जारी रखा और साथ ही राष्ट्रपिता गाँधी जी ने भारत के व्यापक जनमानस को भी प्रेरित किया कि वह स्वयं के काते हुए सूत से बने वस्त्ऱ ही पहनें। इस प्रकार राष्ट्र निर्माण के लिए हुए व्यापक संघर्ष में खादी प्रमुख भूमिका में रही।खादी आजादी के लिए हुए आंदोलन में विरोध की भी प्रतीक बनी जब आजादी के लिए बापू ने लोगों से विदेशी वस्त्रों के स्थान पर खादी पहनने की अपील की। और जनता ने भी इस अपील को हाथों हाथ लिया। खादी भारत की आत्मनिर्भरता का प्रतीक थी। जब अंग्रेज भारत आए तब उन्होंने यहां के विश्वप्रसिद्ध कुटीर उद्योगों को नष्ट करने की नीति अपनाई। इसमें भारत में खादी से बने वस्त्र भी थे। इस प्रकार भारत के परंपरागत ग्रामीण कुटीर उद्योगों, वस्त्र उद्योग, हथकरघा उद्योग को अंग्रेजों ने न केवल नष्ट किया बल्कि तत्कालीन कारीगरों, हस्तशिल्पियों को भी मजदूर बनने को विवश कर दिया। औद्योगिक क्रांति ने सबसे ज्यादा दुष्प्रभावित भारत के परम्परागत व विश्वप्रसिद्ध वस्त्रउद्योग को ही किया क्योंकि मशीनो से बने वस्त्र व सस्ते तथा आकर्षक थे।
भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री जी नरेन्द्र मोदी जी अपने मन की बात कार्यक्रम में अनेक बार खादी का उल्लेख कर चुके है। उनका जोर खादी की महत्ता को पुनर्स्थापित करने का तथा इसे जन-जन तक पहुँचाने का है, माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा आत्मनिर्भर भारत का जो मंत्र दिया गया है, उसमें खादी के प्रोत्साहन, इसे जन-जन की वेश-भूषा बनाकर सार्थकता बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत की जनता में खादी के व्यापक उपयोग को लेकर नारा भी दिया है-‘‘राष्ट्र के लिए खादी-फैशन के लिए खादी‘‘
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खादी के उत्थान, प्रचार, उपयोग को बढ़ावा देने के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग को अनेक प्रोत्साहन दिये जा रहे है। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में ग्रामोद्योग क्षेत्र की अपार संभावनाओं को उड़ान देने के लिए तथा इस क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने, रोजगार की व्यापक संभावनाओं को साकार करने हेतु, इस उद्योग के उत्पादों के विपणन हेतु विपणन सुविधाओं का संवर्धन करने के लिए, खादी उत्पादों की राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट उत्पादों के रूप में पहचान बनाने के लिए प्रदेश की वर्तमान सरकार द्वारा अनवरत प्रयास किये जा रहे है। इनके अन्तर्गत प्रदेश के औद्योगिक पार्कों, क्षेत्रों तथा स्टेट्स में ग्रामोद्योग आधारित उद्योगों की स्थापना हेतु भूमि का वरीयता से आवंटन किया जाना, ग्रामसभा की रिक्त भूमि का आवंटन पट्टे के माध्यम से किया जाना, वैकल्पिक ऊर्जा/जैव ऊर्जा आधारित परियोजनाओं को प्रोत्साहन जिनमें बायोगैस, बायोडीजल, प्रोड्यूसर गैस आधारित परियोजनाओं को प्रोत्साहित करना, पूर्वांचल, मध्यांचल एवं बुंदेलखण्ड क्षेत्र में स्टैम्प शुल्क पर भारी छूट दिया जाना, नई इकाइयों को इलेक्ट्रीसिटी चार्ज से 10 वर्ष की अवधि तक छूट, भारत सरकार की मुद्रा योजना, स्टैण्डअप योजना एवं मेकइन इण्डिया योजना से खादी एवं ग्रामोद्योग का समन्वय किया जाना तथा खादी-अप ब्राण्ड का उपयोग एवं प्रचार-प्रसार शामिल है।
प्रदेश सरकार द्वारा पं0 दीन दयाल उपाध्याय खादी विपणन विकास सहायता योजना के माध्यम से बुनकरों को बोनस/प्रोत्साहन, उत्पादन विकास हेतु सहायता तथा संस्थाओं को विपणन संवर्धन हेतु सहायता दी जा रही है। इसके अतिरिक्त खादी तथा ग्रामोद्योग के उत्पादों को प्रदर्शन एवं विपणन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय, आंचलिक प्रदर्शनियों के साथ-साथ जनपद मुख्यालयों पर विभिन्न अवसरों पर खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता ह,ैं जिससे प्रदेश के उद्यमी देश के अन्य क्षेत्रों के उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादो ंसे परिचित हो रहे है साथ ही अपने उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार हेतु प्रेरित हो रहे है।
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु चल रही मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अबतक 3520 इकाईयां स्थापित की जा चुकी है, जिनसे 66000 से भी ज्यादा लोगों को रोजगार की प्राप्ति हुई हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत अबतक 11000 से अधिक इकाइयां स्थापित की गई है तथा इनसे 115000 से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। देश में उत्तर प्रदेश प्रथम राज्य है जहाँ सौर उर्जा आधारित चरखों के संचालन को मान्यता प्रदान की गयी है। और इसके लिए अनुदान भी इच्छुक कारीगरों को उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश की वर्तमान सरकार द्वारा 3000 से अधिक लाभार्थियों को सोलर चर्खा, 414 कारीगरों को विद्युत चालित कुम्हारी चाक, लगभग 500 दोना-पत्तल मशीनें प्रदान की गयी है। इसके अलावा 7 कुम्हार समूहों को आधुनिक भट्ठी, 71 पगमिल तथा 14 पॉपकार्न मशीनें भी उपलब्ध करायी गयी है। इससे खादी व ग्रामोद्योग क्षेत्र में लगभग 8000 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ हैं।
आधुनिक समय में ऑनलाइन बिक्री बढ़ी है। इस क्षेत्र में खादी के उत्पादों की मॉग बढ़ाने, उन्हें प्रोत्साहित करने तथा उन्हें ऑनलाइन बिक्री का प्लेटफार्म उपलब्ध कराने हेतु भी उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार सार्थक कार्य कर रही है। इसका परिणाम है कि आज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन पर 83 तथा फ्लिपकार्ट पर 10 खादी एवं ग्रामोद्योग इकाइयों के उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध है। खादी के वस्त्रों को प्रोत्साहन प्रदान करने, इनकी उपलब्धता का दायरा बढ़ाने तथा आम जनमानस में खादी के प्रयोग को लोकप्रियता दिलाने के लिए वर्ष 2019-20 में इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में खादी एक्सपो का आयोजन अक्टूबर, 2019 में किया गया, जिसमें प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस फैशन शो में राष्ट्रीय फैशन टैक्नोलॉजी संस्थान, रायबरेली से खादी वस्त्रों की नई-नई डिजाइनें विकसित कर उनका प्रदर्शन कराया गया। ऐसा ही आयोजन 2021 मे पुनः इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में अक्टूबर, 2021 को हुआ है। जिसमें देश के नामी वस्त्र डिजाइनरों ने अपने खादी से बने परिधानों का कलेक्शन पेश किया है।
प्रदेश की वर्तमान सरकार द्वारा मिट्टी की बनी वस्तुओं की माँग को बढ़ाने, मिट्टी कला से जुडे़ परम्परागत कारीगरों को प्रोत्साहन देने, इस प्राचीन कला को संरक्षित करने के लिए तथा इस क्षेत्र में व्याप्त रोजगार की व्यापक संभावनाओं को बल प्रदान करने के लिए जुलाई, 2018 में ‘‘उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड‘‘ का गठन किया हैं प्रदेश में मिट्टी के कार्य करने वाले शिल्पियों के परम्परागत व्यवसाय को संरक्षित एवं संवर्धित करने एवं माटी कला के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने में उ0प्र0 माटी कला बोर्ड सहायक हो रहा है।
आजादी के लिए आंदोलन के समय खादी जो अपने विभिन्न स्वरूपों में संघषों का प्रतीक रही है, उसे पुनः उसकी गरिमा, महत्ता तथा खादी की उपयोगिता बढ़ाने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार के नेतृत्व कर्ता मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी निरंतर कार्यशील है। इसी का परिणाम है कि जनमानस में भी खादी के उपयोग के प्रति उत्साह बढ़ रहा हैं वही इस क्षेत्र में नये उद्यमी, नयी तकनीक, नये नवाचार को बढ़ावा मिल रहा हैं। खादी एवं ग्रामोद्योग के प्रति प्रदेश सरकार के प्रयास खादी के प्रति सम्मान को भी बढ़ाने में सार्थक हो रहे है।

 

धोखे का आरोप
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अक्षय कुमार चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि किसानो का 25 पैसे प्रति किलो यानि 25 रूपये प्रति कुन्तल गन्ने का भाव बढाया। जबकि खाद कम्पनियों ने नाइट्रोजन-फासफोररस-पोटेशियम-एन.पी.के. खाद की कीमतों में 265 रूपये प्रति बोरी की बढोत्तरी कर दी अर्थात अब एन.पी.के.1450 रूपये प्रति बोरी 50 किग्रा में मिलेगी। जिसकी पुरानी कीमत 185 प्रति बोरी थी। इस प्रकार किसानो एवं कृषि पर कुठाराघात किया गया है। आर.के.एम.एस. द्वारा दिनांक 25 अक्टूबर 2021 मो जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह से मिलकर उन्हे एक ज्ञापन सौपा जाएगा तथा गन्ना ब्याज का फार्म भरकर जिला गन्ना अधिकारी को दिया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − one =