उत्तर प्रदेश

Raebareli News: मंदबुद्धि युवक दीपक ब्लाइंड मर्डर केस, कातिल निकला भाई

Raebareli News:  पुलिस ने शनिवार को मंदबुद्धि युवक दीपक ब्लाइंड मर्डर केस से पर्दा उठा लिया है। वारदात में भाई ही भाई का कातिल निकला है। पुलिस ने सगे भाई के साथ दीपक के एक रिश्तेदार को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज है।ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के नेवदा गांव के रहने वाले मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक दीपक का शव गांव से दूर बखिया के पुरवा चकरोड के पास 19 अक्टूबर को खून से लतपथ शव मिला था।

मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया, तो पुष्टि हुई कि मृतक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी पर पुलिस को कोई क्लू नहीं मिल रहा था तभी फॉरेंसिक टीम के हाथ घटना स्थल पर पड़ा एक दैनिक अखबार लगा।

इलाहाबाद संस्करण के अखबार के आधार पर पुलिसिया जांच शुरू हुई तो पता चला मृतक का बड़ा भाई करुणेश प्रयागराज में रहता है। पुलिस ने भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तब पता चला कि मृतक के भाई करुणेश व उसके रिश्तेदार अभय ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपी भाई ने पुलिस को बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था उसे शक था कि वह अपने हिस्से की जमीन न बेच दे, इसी शक के आधार पर उसने भाई की हत्या अपने दूर के रिश्तेदार के संग मिलकर कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि जमीन के लालच में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। रात को किसी ने सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने गहनता से वहां पर जांच की आसपास मैदान पड़ा था और झाड़ियों के पास एक अखबार का टुकड़ा मिला।जिससे घटना में मदद मिली और इसकी गहनता से जांच की तो पता चला की इसका भाई इलाहाबाद में रहता था जो वहीं पर मोबाइल पत्नी के पास छोड़कर और दूसरी गाड़ी लेकर घर आया और इस घटना को अंजाम दिया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 8 =