उत्तर प्रदेश

सुभासपा के चीफ ओम प्रकाश राजभर की तुलना भैंसे से, आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया विधायक Surendra Singh ने

बैरिया से भाजपा विधायक Surendra Singh ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के चीफ ओम प्रकाश राजभर की तुलना भैंसे से की है। सुभासपा और सपा के गठबंधन से तिलमिलाकर उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने राजभर पर तंज कसने के लिए एक कहानी का जिक्र किया। बीजेपी विधायक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को औरंगजेबी परंपरा का पोषक बताया।

विधायक Surendra Singh ने कहा कि हमने प्रयास किया था कि साथ में रहकर उनके स्वभाव में सुधार होगा, लेकिन यहां से निकलते ही वे फिर भैंसें की तरह गंदगी के बीच पहुंच गए हैं। भैंसें को इंसान बनाना प्रकृति के बस की बात नहीं है। हालांकि वह यह भी कहते दिख रहे हैं कि राजभर का स्वभाव भैंसें जैसा है। खास बात है कि जब से राजभर ने बीजेपी से दूरी बनाई है तब से वह भगवा पार्टी के नेताओं के निशाने पर चल रहे हैं।

 एमएलए ने अखिलेश यादव को औरंगजेबी परंपरा का पोषक बताया। उन्होंने कहा कि जिस अखिलेश ने अपने पिता को हटाकर जबरन सत्ता पर कब्जा कर लिया था वैसे ही सपा प्रमुख ने पिता मुलायम सिंह यादव को हटाकर गद्दी पर कब्जा कर लिया। उनका कहना था कि लोगों को सारी असलियत का पता है। चुनाव में जनता इन लोगों को करारा जवाब देगी।

Surendra Singh ने कहा कि अखिलेश खुद को योगी से बेहतर बता रहे हैं, लेकिन सब को पता है कि उनके राज में किस तरह का गुंडा राज था। लोग सपा की सरकार से आजिज आ चुके थे। तभी उन्होंने बीजेपी को बहुमत दिया। उन्होंने कहा कि इस देश के नेता मोदी और योगी हैं, और रहेंगे। उनके नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। बेटी, खेती से लेकर सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार सबका साथ, सबका विकास को ध्यान में रखकर काम कर रही है। समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए जी-जान से सरकार काम कर रही है।

राजभर ने 1981 में कांशीराम के समय में राजनीति शुरू की थी। लेकिन उनका बहुजन समाज पार्टी में मायावती से विवाद हुआ तो अपनी पार्टी बना ली। 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के साथ गठबंधन किया था। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 9 =