वैश्विक

Bhopal News: शूटिंग में इस्तेमाल की जा रही गाड़ियों में भी तोड़फोड़, प्रकाश झा पर फेंकी स्याही

Bhopal News: प्रकाश झा की मूवी आश्रम 3 को केर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शूटिंग स्थल में जमकर तोड़फोड़ की है। शहर के पुरानी जेल में रास्ते को शूटिंग में शामिल गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है। भीड़ ने न्यूज चैनल की यूनिट पर भी हमला किया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने करीबन 1 घंटे तक उत्पात मचाए रखा। विरोध कर रहे लोगों को वेब सीरिज के नाम पर आपत्ति है। घटना के दौरान बॉबी देओल भी मौजूद थे।

पुलिस के मुताबिक इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शूटिंग में इस्तेमाल की जा रही दर्जन भर गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। दल के लोगों ने प्रकाश झा पर स्याही भी फेंकी। कार्यकर्ताओं ने जेल परिसर के अंदर ही वेब सीरीज की टीम के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वैनिटी वैन समेत 5 गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। हमले में चार से पांच कर्मचारियों को चोट लगी है। कुछ मीडियाकर्मियों से भी मारपीट की गई। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस फ़िल्म की शूटिंग भोपाल के अलग अलग स्थानों पर होनी है। अभी तक वेह सीरिज की दो किश्तें आ चुकी हैं। मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि इसमें डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम की कहानी को दर्शाया जा रहा है। इसमें मुख्य किरदार बाबी देओल ने निभाया है। इस वजह से सीरिज को हॉट माना जा रहा है। पिछली दोनों किश्तों ने धमाल मचाया है।

एक टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रकाश झा ने पुलिस में शिकायत करने से इनकार कर दिया है। वह मीडिया के सामने भी नहीं आए। विरोध करने वाले बजरंग दल के पदाधिकारियों ने प्रकाश धा पर आरोप लगाया कि वह आश्रम-3 वेब सीरीज के जरिए हिंदू धर्म को बदनाम कर रहे हैं। उन्हें फिल्म का नाम बदलना होगा, नहीं तो भोपाल में शूटिंग नहीं होने दी जाएगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20965 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 12 =