भारतीय सेना ने सीमा पर पकड़े दो आतंकी, पूछा- चाय कैसी लगी?
जम्मू-कश्मीर में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार किए हैं। दोनों आतंकियों ने पाकिस्तान की नापाक साजिश का खुलासा किया है। इसको लेकर बुधवार को चिनार सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। लेफ्टिनेंट केजेएस ढिल्लों ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में आतंक फैला रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पकड़े गए आतंकी का वीडियो भी जारी किया। वीडियो में एक आतंकी जो चाय पीता दिख रहा है, उससे सेना ने पूछा कि चाय कैसे लगी। इस सवाल के जवाब में पकड़ा गया आतंकी मोहम्मद अजीम कहता है.. बहुत अच्छी। गौरतलब है कि पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन को कैद करने के बाद पाकिस्तानी सेना ने भी उनसे यही सवाल किया था।
Lt General KJS Dhillon: Pakistan is desperate to infiltrate maximum terrorists into the Kashmir valley to disrupt peace in the Valley. On August 21,we apprehended two Pakistani nationals who are associated with Lashkar-e-Taiba. pic.twitter.com/wMIHDLkHip
— ANI (@ANI) September 4, 2019
#WATCH SRINAGAR: Indian Army releases confession video of two Pakistani nationals, who are associated with Lashkar-e-Taiba, and were apprehended on August 21. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/J57U3uPZBl
— ANI (@ANI) September 4, 2019
जारी किये गए वीडियो में आतंकी यह कहता नजर आ रहा है कि वह पाकिस्तान के रावलपिंडी के जलेबी चौक से ताल्लुक रखता है, और वह मुजाहिद्दी के लिए काम करता है। इस दौरान उसने कई ऐसे खुलासे किए जिन्होंने एक बार फिर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की पोल खोल दी है।

