वैश्विक

दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या

हापुड़ के धौलाना के सपनावत पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर सोमवार सुबह सरेआम एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से जहां पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।गौरतलब है कि धौलाना के भाजपा मंडल महामंत्री करनपुर जट्ट निवासी राकेश शर्मा रोजाना की तरह बाइक पर स्कूल पढ़ाने जा रहे थे। इसी बीच कुछ कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। राकेश शर्मा की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

À¤°À¤¾À¤•À¥‡À¤¶ À¤¶À¤°À¥À¤®À¤¾ À¤•À¥€ À¤®À¥ŒÀ¤¤ À¤•À¥‡ À¤¬À¤¾À¤¦ À¤®À¥ŒÀ¤•À¥‡ À¤ªà¤° À¤®À¥ŒÀ¤œÀ¥‚À¤¦ À¤ªà¥À¤²À¤¿À¤¸ À¤”À¤° À¤…À¤¸À¥À¤ªà¤¤À¤¾À¤² À¤•À¥‡ À¤¬À¤¾À¤¹À¤° À¤¬À¤¿À¤²À¤–À¤¤À¥‡ À¤ªà¤°À¤¿À¤œÀ¤¨

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk