वैश्विक

मसूद अजहर की पाक जेल से चुपचाप रिहाई

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने सरकार को राजस्थान के पास भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तैनात पाक सैनिकों की टुकड़ी को लेकर अलर्ट किया है। आईबी का कहना है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ कोई बड़ी साजिश रच रहा है और आतंकी गतिविधियों का संचालन करने के लिए उसने एक वांछित आतंकी को रिहा किया है। यह जानकारी मामले से परिचित दो अधिकारियों ने दी है।  आईबी के इनपुट के अनुसार पाकिस्तान सियालकोट-जम्मू और राजस्थान के सेक्टर में आने वाले दिनों में कुछ बड़ा करने की योजना बना रहा है। वह ऐसा सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लिए जाने की वजह से करने वाला है। इनपुट में चेतावनी दी गई है कि पाकिस्तान ने अपनी योजना को अंजाम देने के तहत ही राजस्थान सीमा पर अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की है। 

Image Result For Masood Azhar Release Ani Tweet

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इनपुट के बारे में सीमा सुरक्षा बल और जम्मू और राजस्थान में तैनात सेना की टुकड़ियों को बता दिया गया है। जिससे कि पाकिस्तानी सेना की किसी भी आश्चयर्जनक हरकत को नजरअंदाज न किया जा सके। भारतीय जवानों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को धमकी देते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत सरकार के कदम पर उसे जवाब दिया जाएगा।

खान ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव पर कहा था कि पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता है, लेकिन दुश्मन को पूरी तरह से जवाब देने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान अपने दुश्मन देश के साथ फिर से उसी तरह की (1965 के युद्ध की) स्थिति का सामना कर रहा है। दुश्मन देश नियंत्रण रेखा पर आक्रामकता दिखा रहा है और कश्मीर की स्थिति बदल रही है। उनसे पहले पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर बाजवा ने कहा कि वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। 

आईबी के इनपुट ने बताया है कि पाकस्तान ने चुपके से जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को जेल से रिहा कर दिया है। जिसके बाद अजहर खुलेआम अपने आंतंकी संगठन के साथ मिलकर भारत पर आतंकी हमले की योजना बना रहा है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आत्मघाती हमले हमले के बाद ऐसी अघोषित रिपोर्टें थीं कि पाकिस्तानी एजेंसियों ने अजहर को हिरासत में लिया था। जानकारी के अनुसार जैश कश्मीर मुद्दे के बहाने भारत पर हमला करने की फिराक मैं है।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk