Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कई शातिर टिटौडा टबीटा मार्ग से गिरफ्तार, टावर से लोहे के एन्गल चोरी करने का सफल अनावरण

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत खतौली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० प्रशांत कुमार गिरी की टीम द्वारा जिला मेरठ यू.पी वावत जंगल ग्राम टिटौडा में निर्माणाधीन बिधुत टावर से लोहे के एन्गल चोरी करने का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त रामप्रताप पुत्र हेमराज निवासी ग्राम पाण्डुसर थाना नोहर जिला हनुमानगढ राजस्थान, इस्लाम पुत्र सबीर खान निवासी ग्राम मेहरी थाना भालेरी जिला चुरू राजस्थान, विनोद पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम पाण्डुसर थाना नोहर जिला हनुमानगढ राजस्थान, कालूराम पुत्र दन्नाराम निवासी ग्राम पाण्डुसर थाना नोहर जिला हनुमानगढ राजस्थान , पवन कुमार पुत्र भीमा राम निवासी ग्राम मेहरी थाना भालेरी जिला चुरू राजस्थान को मुखविर की सूचना पर चीचल कट से टिटौडा से टबीटा मार्ग से गिरफ्तार किया गया ।

जिनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी का समान बरामद हुआ तथा अभियुक्त रामप्रताप के कब्जे से एक अदद तमंचा ३१५ वोर मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ वोर व अभियुक्त इस्लाम के कब्जे से ०१ अदद तमंचा १२ वोर मय ०१ जिन्दा कारतूस १२ वोर बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के सम्बन्ध में गहनता से जानकारी व गिरफ्तार अभियुक्त गण से गहनता से जांच करने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त सभी अभियुक्तगण उसी टावर पर टावर निर्माण का कार्य कर रहे थे जिस टावर से समान चोरी हुआ है । शातिरों को चीतल कट से टिटौडा से टबीटा मार्ग से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम उ०नि० प्रशान्त गिरी, उ०नि० वरूण कुमार तेवतिया, उ०नि० नितिन कुमार, है०का० रोहताश, का० संदीप त्यागी, कुलदीप, राहुल, सर्वेश भाटी शामिल रहे। शातिरों के कब्जे से लोहे की एंगल जिसमे वजन करीब २.२४, घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर, एक अदद तमंचा ३१५ वोर मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ वोर, एक अदद तमंचा १२ वोर मय ०१ जिन्दा कारतूस १२ वोर बरामद किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 6 =