Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मुठभेड के दौरान पकडा १ शातिर गौतस्कर अभियुक्त

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। ककरोली में पुलिस की एक बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में शातिर गौ तस्कर को पुलिस की गोली लगी। शातिर गोकश पर लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। घायल अवस्था में पुलिस ने गोकश को अस्पताल में भर्ती कराया।

प्राप्त समाचार के अनुसार ०१ शातिर गौतस्कर अभियुक्त घायल को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। गौ तस्कर के पास से पुलिस ने जिन्दा गौवंश व अवैध शस्त्र बरामद किया है। थाना ककरौली पुलिस द्वारा शनिवार को जटवाडा नहर पटरी पर गश्त किया जा रहा था। इसी बीच एक संदिग्ध बदमाश के साथ पुलिस का आमना सामना हो गया।

पुलिस कार्यवाही में ०१ शातिर गौतस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शाहनजर पुत्र नूर अहमद निवासी नन्हैडी थाना भोपा मुजफ्फरनगर है।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के पास से ०१ रास बछडा जिन्दा, ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर और घटना में प्रयुक्त ०१ मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस बरामद गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का गौतस्कर अभियुक्त है, जिसके विरु( गैंगस्टर, गुण्डा अधिनियम व गौकसी के लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने कार्यवाही की तो अभियुक्त ने फायरिंग कर दी, जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त को भी पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह गौ वंशीय पशु का कटान करने के लिए ले जा रहा था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 4 =