Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बाजारों में जमकर हुई धनवर्षा, गिफ्ट आइटम खरीदने का रुझान ज्यादा

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। दीपावली को लेकर बाजार पूरी तरह से गुलजार हो गए। शहर सहित आसपास देहात के बाजार में लोगों की भारी भीड़ रही। धनतेरस पर बाजारों में जमकर धनवर्षा हुईं। बर्तनों की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई जहां बर्तनों का कारोबार सबसे अधिक हुआ

इसी के साथ ही सर्राफा बाजार में भी दुकानदारों के यहां ग्राहकों की भारी भीड रही जहां सिक्के, मूर्ति इत्यादि सामान चांदी का बिका। इसी के साथ कपडा, जूता, झाडू आदि सभी दुकानों पर आज जमकर खरीदारी हुई।

बाजारों में मिठाई ड्राई फ्रूट गिफ्ट हाइट सहित सजावटी सामानों की खरीदारी के लिए दिनभर दुकानों पर भीड़ लगी रही। वही इस बार लोगों का रुझान ड्राई फूड गिफ्ट आइटमओं की ओर ज्यादा देखा जा रहा है । दीपावली पर्व पर नगर के बाजार सुबह से लेकर रात तक खरीददारों की खरीददारी की चलते गुलजार रहे।

सजावटी सामान फूल मालाएं दिए कैलेंडर देवी देवताओं की मिट्टी की मूर्तियां आदि की जमकर खरीदारी हुई। वही त्योहार पर्व पर स्पेशल ऑफर के नाम पर टीवी फ्री जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादक व वाहन बेचने वालों ने ग्राहकों को खूब लुभाया। वही लोगों का विभिन्न ब्रांडों के गिफ्ट आइटम खरीदने का रुझान ज्यादा रहा।

२ साल से कोरोना का दंश झेल रहे देश में अब केवल दीपावली ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लाभ एवं हानि का मार्जन तय करेगी। जिसको लेकर मुजफ्फरनगर के सभी बाजार पूरी तरीके से सज गए हैं। धनतेरस, दीपावली एवं भैयादूज को लेकर बाजारों में आज से थोड़ी बहुत रौनक देखी गई, कल धनतेरस के दिन बाजारों में धन के देवता कुबेर एवं मां लक्ष्मी की कृपा किस तरीके से बरसती है।

जिसके लिए हमारे संवाददाता द्वारा मदनलाल के मालिक रचित सिंघल से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि इस बार मार्केट में नए-नए मिठाइयों की वैरायटी ज्यादा बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर ज्वेलर्स में रतनदीप ज्वेलर्स के मालिक सुरेंद्र अग्रवाल से जब इस बाबत बात की गई तो उन्होंने बताया कि बाजार में कोरोना के बाद से फिर रौनक लौटने लगी है, परंतु दीपावली पर धनतेरस अपना एक अलग महत्व रखती है

जिसको लेकर सर्राफा बाजार में जोर शोर से तैयारियां की जा रही है, वहीं ऑटोमोबाइल में राजधानी के मालिक राजेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बाजारों में अब रोनक लौटने लगी है, धीरे-धीरे बाजार की स्थिति सामान्य होने लगेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + eight =