Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: राजकुमार जैन नावला वालो की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा में पहुंचे अनेक गणमान्य लोग

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी उद्योगपति धर्मपरायण एवं जैन समाज के प्रमुख स्तंभ एवं श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना की प्रबंध समिति के महामंत्री राजकुमार जैन नावला वालो की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा में पहुंचे विभिन्न राजनैतिक,सामजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं,धार्मिक संस्थाओ एवं शैक्षणिक संस्थाओ के पदाधिकारियो ने स्व.राजकुमार जैन के चित्र पर पुष्प चढा कर अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।

उल्लेखनीय है कि श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना की प्रबंध समिति के महामंत्री राजकुमार जैन नावला वाले पिछले कुछ महीनो से काफी बीमार चल रहे थे। जिनका बीते दिन उपचार के दौरान गुडगांव मे मेदान्ता अस्पताल मे निधन हो गया था।

आज भोपा रोड स्थित वृन्दावन गार्डम मे आयोजित रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धाजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगों ने स्व.राजकुमार जैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रृद्धाजलि दी। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान,मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,समाजसेवी सुरेन्द्र अग्रवाल,संजय जैन,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, काग्रेस नेता शिवनारायण अग्रवाल उर्फ मुन्नू जी,समाजसेवी इंजि.अशोक अग्रवाल,पालिकाध्यक्षव श्रीमति अंजू अग्रवाल,सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,भाजपा नेता राजीव गर्ग,राजेश जैन गर्ग डुप्लैक्स,कांग्रेस नेता तारिक कुरैशी,सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,अजय जैन सीए, सहित जैन समाज की समस्त संस्थाओ के पदाधिकारी,व्यापारी नेता संजय मित्तल, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल,राकेश त्यागी,व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल,भूरा कुरैशी,युवा नेता तरूण मित्तल,व्यापारी नेता इन्द्रसैन बिन्दल,उद्यमी राकेश बिन्दल,समाजसेवी डा.मुकेश जैन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − five =