Muzaffarnagar: भाजयुमो नेता का अवैध तमंचे से फायरिंग करते हुए Video फिर से हुआ Viral, पुलिस दबाव में
Muzaffarnagar: झूठी शान के लिए अवैध हथियारों से फायरिंग करने का चलन लगातार बढता ही जा रहा है, पुलिस भी ऐसे लोगों पर कार्यवाही करती है, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आते और अवैध हथियारों से फायरिंग कर उसकी वीडियो बनाकर बाकायदा सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं।
ऐसा ही एक मामला आज संज्ञान में आया है, जिसमें शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मौहल्ला मिमलाना रोड निवासी एक युवक, जो भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का सदस्य भी है, की एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रही है
जिसमें वह तमंचे से फायरिंग करता हुआ साफ दिखायी दे रहा है। अपने घर की छत पर उक्त युवक अवैध तमंचे से फायरिंग कर रहा है और वीडियो में भाजपा का झण्डा भी स्पष्ट दिखायी दे रहा है। इस वीडियो का शहर कोतवाली पुलिस ने भी संज्ञान लिया है।
बताया जा रहा है कि उक्त युवक इससे पहले भी इस तरह की वीडियो अपलोड कर चुका है और उसके खिलाफ पुलिस ने तब भी कार्यवाही की थी, लेकिन भाजपा नेता होने के कारण मामले को जल्द निपटा दिया गया था।

