Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli: पटाखा बेचते 6 व्यापारी गिरफ्तार ,साढ़े 3 पेटी में सैटिंग होने की थी चर्चा, उसके बाद भी Police ने मार दिया छापा

Khatauli: दीपावली पर्व पर अवैध रूप से पटाखों की बिक्री कर रहे आधा दर्जन पटाखा विक्रेताओं को Police ने गिरफ्तार कर जेल रवाना किया है। प्रत्येक वर्ष की भाँति दलाल के माध्यम से मोटी भेंट पूजा चढाये जाने के बावजूद कमाई के टाइम पर ख़ाकी द्वारा रौद्र रूप धारण कर लेने के चलते हुए मोटे नुकसान से पटाखा विक्रेताओं में भारी बेचैनी है।

जानकारी के अनुसार दीपावली को प्रदूषण रहित मनाने के नाम पर हर साल पटाखा व्यापारियों और ख़ाकी के बीच दलाल के माध्यम से सैटिंग हो जाने के बाद दुनिया दिखावे की कार्यवाही रह जाती थी। सैटिंग के बाद लगने वाले पटाखा बाज़ार में पटाखा व्यापारी ख़ाकी के अलावा छुटभैये नेताओं व कुछ सड़क छाप पत्रकारों पर खर्च की जाने वाली सारी लागत ग्राहकों की जेब से निकालकर मोटी कमाई करने में कामयाब हो जाते थे। बताया गया कि इस वर्ष पटाखा व्यापारियों को दलाल के माध्यम से ख़ाकी से सैटिंग करने में अच्छे खासे पापड़ बेलने पड़े।

चर्चा है कि पटाखा व्यापारी दलाल के माध्यम से कुल जमा साढ़े तीन पेटी में मामला तय करने में कामयाब भी हो गये थे। बावजूद इसके ठीक कमाई वाले दिन ख़ाकी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस की इस सैटिंग की खबर कहीं ऊपर तक चली गयी तो ऊपर से पड़ी डांट के बाद पुलिस ने पटाखा कारोबारियों पर छापा मार दिया। 

कोतवाली पुलिस ने दीपावली पर्व पर अवैध रूप से पटाखों की बिक्री में लिप्त नदीम निवासी काजिय़ान, प्रदीप प्रजापति निवासी आर्यपुरी भूड़, चिंटू पंजाबी निवासी विष्णुपुरी भूड़, गौरव निवासी गाँव रसूलपुर कैलोरा, टीटू व अंकुर निवासी फलावदा रोड़ भूड़ को भारी मात्रा में पटाखों के साथ गिरफ्तार कर लिया। विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।   

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 12 =