वैश्विक

आंध्र प्रदेश के गोदावरी नदी में पलटी नाव-तीन शव बरामद

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में रविवार को एक गोदावरी नदी में एक पर्यटक नाव के डूब जाने से तीन शव बरामद किए गए हैं और कई अन्य डूबने की आशंका है। मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। क्षेत्र में सभी नाव सेवाओं को भी निलंबित कर दिया गया है।

रविवार को गोदावरी में नाव के पलट जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। नाव पर 61 लोग थे जिनमें 50 पर्यटक थे और 11 नाव कर्मचारी थे। वे गोदावरी नदी के पास पापिकोंडालु पहाड़ियों को देखने के लिए दौरे पर गए थे।

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में रविवार दोपहर गोदावरी नदी में एक पर्यटन नौका पलटने से कई लोगों के डूबने की आशंका है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 10 यात्रियों को बचा लिया गया है। हालांकि, दुर्घटना का पूरा ब्योरा और दुर्घटनाग्रस्त नौका पर सवार यात्रियों की सटीक संख्या का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।गोदावरी नदी पिछले कुछ दिनों से पूरे उफान पर है। पूर्वी गोदावरी जिला पुलिस अधीक्षक अदनान अस्मी ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित नौका पर करीब 60 लोग सवार थे, जिनमें चालक दल के करीब 11 सदस्य भी शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि नौका कच्चुलुरु के पास पलट गई। मुख्य सचिव ने बताया कि दुर्घटना के पीड़ितों का पता लगाने के लिए एक हेलीकॉप्टर की सेवा ली जा रही है। राहत एवं बचाव अभियान के लिए 30 सदस्यों की राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें भेजी गई हैं।

Image Result For Boat-Capsize-In-Flooded-Godavari-River

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21502 posts and counting. See all posts by News-Desk