Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अयूब उर्फ पाजी को ८० ग्राम स्मैक पाउडर के साथ दबोचा

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नगर रूड़की रोड पर बाल्मीकि मंदिर के समीप से आरोपी अयूब उर्फ पाजी पुत्र याकूब निवासी जसवंत पुरी थाना सिविल लाइन को ८० ग्राम स्मैक पाउडर व कंप्यूटर कांटा तथा काली पॉलिथीन के साथ गिरफ्तार करके उसके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजने की तैयारी की।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते शहर कोतवाली पुलिस ने अपराधों पर रोकथाम अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान विशेष के तहत ने आरोपी याकूब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरेली से अवैध नशीला पदार्थ लाता है जिसे वह छोटे छोटे पैकेट बनाकर अच्छे रेटों पर बेचता है।

इससे उसे अच्छी खासी कमाई हो जाती है। आरोपी से जो स्मैक बरामद हुई है उसकी कीमत करीब ३००००० बताई जा रही ह। कोतवाली पुलिस ने आरोपी अयूब से ८० ग्राम स्मैक पाउडर, कंप्यूटर कांटा बरामद किया।

सीओ सिटी कुलदीप कुमार व इंस्पेक्टर कोतावली आनंदेव मिश्रा के निर्देशन में आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर राकेश शर्मा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल विपिन राणा, कांस्टेबल मोहम्मद अलीम, कांस्टेबल तरुण कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 9 =