उत्तर प्रदेश

Meerut News: किरायेदार की पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

Meerut News: थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची से एक १६ वर्षीय किशोर द्वारा कथित रुप से Rape का प्रयास किया गया। आरोपी जो कि पीड़ित पक्ष के यहां किरायेदार है तथा नाबालिग है घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार बच्ची का मेडिकल कराकर बच्ची के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र निवासी दंपति बाहर कहीं काम करते हैं। गुरुवार शाम उनकी पांच वर्षीय बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान एक किरायेदार बेटी को फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

बच्ची के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस की एक महिला ने बच्ची के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आज आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी के अनुसार बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है। लेकिन दुष्कर्म जैसी कोई बात सामने नही आई है। मामला छेड़छाड़ का है। वहीं इलाके के लोंगो का कहना है कि आरोपित पर पहले भी छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं। एक बार पुलिस उसे पकड़कर ले गई थी, लेकिन माफी मांगने पर छोड़ दिया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 12 =