फिल्मी चक्कर

Tip Tip Paani Barsa में Govinda का दिखा पुराना दिलकश अंदाज, यूट्यूब चैनल पर रिलीज

Govinda ने हाल ही में अपना नया गाना ‘टिप टिप पानी बरसा’ Tip Tip Paani Barsa अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया, जिसे ‘गोविंदा रॉयल्स’ के नाम से जाना जाता है.अपने प्रशंसकों तक पहुंचने के लिए अभिनेता ने डिजिटल छलांग लगाई है. Tip Tip Paani Barsa गाने में उनकी स्क्रीन उपस्थिति के अलावा उनकी आवाज भी है.

मंडे मॉनिर्ंग ब्लूज के साथ यह गीत क्लासिक गोविंदा शैली की एक स्वस्थ खुराक के साथ उनके प्रशंसकों को पुरानी यादों में ले जाता है.हाल ही में रिलीज हुए गाने पर उत्साहित गोविंदा ने कहा कि मैंने यह सुनिश्चित किया है कि मैं अपने प्रशंसकों का मनोरंजन अलग अंदाज में करूंगा. फैंस ने मुझे हर बार अपने प्यार और आशीर्वाद से गदगद किया है.

वैश्विक व्यवधान ने ऑनलाइन दर्शकों की संख्या को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है और मेरा मानना है कि यह सबसे अच्छा तरीका है उन तक पहुंचने का. अभिनेता ने पिछले महीने ‘द कपिल शर्मा शो’ में गाने का जिक्र किया था और दर्शकों से वादा किया था कि वह जल्द ही इसे लॉन्च करेंगे.

 हाल ही में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का गाना ‘टिप टिप बरसा पानी’ रिलीज हुआ है. जो कि 90 के दशक के गाने का रीक्रिएट वर्जन है. यह गाना कुछ दिन पहले रिलीज हुआ ऐसे में सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने गोविंदा के गाने की तुलना अक्षय से करने लगे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 17 =