श्री वैश्य कुटुम्ब सेवा समिति ने किया मंत्री का स्वागत
मुजफ्फरनगर। श्री वैश्य कुटुम्ब सेवा समिति ने उत्तर प्रदेश सरकार मे व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल का उन्ही के आवार पर अभिनन्दन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष पवन सिंघल ने किया।
सर्व प्रथम मण्डल अध्यक्ष डा.सुधीर कंसल व जिला महामंत्री नरेश गुप्ता द्वारा मंत्री को शॉल ओढाकर अभिनन्दन किया गया व तत्पश्चात जिलाध्यक्ष पवन सिंघल, प्रदेश संगठन मंत्री अंकुर जैन, आदित्य अग्रवाल, डा.नितिन जैन व प्रदेश महिला प्रचार मंत्री नीति संगल द्वारा संयुक्त रूप से मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा गत वैश्य कुटुम्ब के कार्यक्रमो मे उनकी उपस्थिती के चित्रो का संकलन दिया गया।
समस्त पदाधिकारियो ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का मार्ल्यापण कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन सिंघल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विधायक कपिलदेव अग्रवाल को प्रदेश मे दो बडे मंत्रालयो की स्वतन्त्र जिम्मेदारी देकर वैश्य समाज के प्रतिनिधि का पद उच्च किया है।
इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को हनुमान चौक ढाल स्थित वृद्धा आश्रम पर वृद्ध आश्रम पर वृद्ध माताओं की अस्थायी की स्थिती से भी मंत्री जी को अवगत कराया। जिस पर उन्होने फोन द्वारा उनकी व्यवस्था सुरक्षित करने की वार्ता की। इस दौरान नरेश गुप्ता, रोहित गुप्ता, अंकुर जैन, नितिन जैन, विशाल गर्ग, संदीप मित्तल, विपिन संगल आदि मौजूद रहे।
