वैश्विक

हॉलिडे कंपनी थॉमस कुक बंद हुई

दुनिया की सबसे बड़ी ट्रेवल कंपनियों में शुमार थॉमस कुक ( Thomas Cook ) रविवार रात को बंद हो गई है। 178 साल पुरानी ब्रिटिश टूर ऑपरेटर लंबे समय से फंड की कमी से जूझ रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा कि, ‘कंपनी को बंद करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था।’

कंपनी के बंद होने से 22,000 लोगों की नौकरियों पर संकट मंडरा रहा है, जिसमें से 9,000 कर्मचारी यूके के हैं। कंपनी के बंद होने से ना सिर्फ कर्मचारी बल्कि ग्राहक, सप्लायर और कंपनी के पार्टनर भी प्रभावित होंगे। इसलिए थॉमस कुक के चीफ एक्जिक्यूटिव पीटर फैंकहॉजर ने ग्राहकों, सप्लायर्स, कर्मचारी और पार्टनर्स से माफी मांगी।दुनिया की सबसे पुरानी ट्रैवल कंपनी लंबे समय से फंड की कमी से जूझ रही थी और बैंकों की एक समिति ने अतिरिक्त फंड की उसकी मांग पर फैसले रोक दिया था। 
Image Result For Thomas-Cook-Collapses
पिछले महीने अगस्त में थॉमस कुक ने रिकैपिटलाइजेशन से जुड़ी योजना को लेकर चीन की शेयरहोल्डर फोसुन के साथ एक सौदे की प्रमुख शर्तों को पर सहमति जताई थी। यह सौता 1.1 अरब डॉलर का था। 
इतना ही नहीं, रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड (आरबीएस) ने भी कंपनी को झटका दिया था। बैंक के एक प्रवक्ता ने कहा था कि कंपनी के 20 करोड़ पाउंड की अतिरिक्त फंड की मांग को चिह्नित नहीं किया गया। बता दें कि आरबीएस पिछले कई वर्षों से कंपनी को मदद उपलब्ध कराता रहा है। मामले में यूके की नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAA) ने कहा है कि 23 सितंबर से लेकर छह अक्तूबर तक रेगुलेटर व सरकार 150,000 से अधिक ब्रिटिश ग्राहकों को घर वापस लाने के लिए मिलकर काम करेंगे। सीएए ने ट्वीट कर बताया कि सभी बुकिंग्स रद्द कर दी गई हैं।  

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk