Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पंकज ज्वेलर्स के यहां हुई चोरी का खुलासा, घुमंतू जाती गैंग गिरफ्तार

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के अंतर्गत पंकज ज्वेलर्स के यहां हुई चोरी का नई मंडी कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ नई मंडी हिमांशुगौरव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 25 अक्टूबर को थाना नई मंडी क्षेत्र के निवासी पंकज ज्वेलर्स निवासी पीठ बाजार नई मंडी मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मंडी पर सूचना दी थी कि उनकी दुकान में रात्रि शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली

जिस के संबंध में थाना नई मंडी पर मुकदमा दर्ज कर चोरों के खिलाफ थाना नई मंडी पुलिस ने अभियान चलाया हुआ था जिस पर मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मुकीम पुत्र अली मियां निवासी बिलासपुर चांद के पार थाना बिलासपुर जिला रामपुर व डम्मी पुत्र शाहिद मियां निवासी बिलासपुर चांद के पार थाना बिलासपुर जिला रामपुर व इस्लाम पुत्र नदीम मियां निवासी उपरोक्त को चौड़ी गली रेलवे स्टेशन के रास्ते के पास आज सुबह गिरफ्तार कर उससे चोरी किए माल में से ४ मूर्तियां सफेद धातु के लक्ष्मी गणेश तथा बाकी का माल को बेचने पर प्राप्त रुपया में से १०५००० बरामद किए हैं।

तो वही पुलिस की मानें तो यह गैंग घुमंतू जाती गैंग हैं यह गैंग अंधेरी रात्रि में ज्वेलरी की दुकान पर चोरी करते हैं दिन में उसी जगह की मार्केट एवं बाजारों में घूम कर अपने महिला बच्चों को पूरा कर रेकी करते हैं तथा रेलवे स्टेशन पर ही रह कर उसकी आसपास के बाजारों की दुकानों को निशाना बनाते हैं।

यह गैंग घटना करके तुरंत ही ट्रेन से निकल जाते हैं घटना के समय मोबाइल आदि साथ में प्रयोग नहीं करते हैं यह गैंग डेरो में रहकर शहर शहर ट्रेनों के माध्यम से घूमते हैं तथा शहर के बाहर ही खाली स्थान पर अपना डेरा डालकर रहते हैं जहां दिन में रेकी करके रात्रि में चोरी करते हैं इनके द्वारा चोरी किए गए माल को दूसरे शहरों में कम दामों पर बेच देते हैं

इस गैंग के अन्य सदस्यों की भी पुलिस जानकारी कर अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी करेगी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में मुकीम पुत्र अली मिया निवासी बिलासपुर चांद के पार थाना बिलासपुर जिला रामपुर 30 वर्ष, डम्मी पुत्र शादिक मिया निवासी बिलासपुर चांद के पार थाना बिलासपुर जिला रामपुर उम्र 32 वर्ष, इस्लाम पुत्र नदीम मिया निवासी बिलासपुर चांद के पार थाना बिलालपुर जिला रामकुमार 22 वर्ष शामिल है।

खुलासा करने वाली टीम में थानाप्रभारी पंकज पंत व उनकी टीम उप निरीक्षक अजीत शर्मा, उप निरीक्षक मुकेश कुमार, उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल सोविन्दर, हेड कांस्टेबल हरविंदर, कॉन्स्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल मनेन्द्र सिसोदिया, कॉन्स्टेबल सचिन कुमार, कॉस्टेबल धीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 16 =