Muzaffarnagar News: अनियंत्रित होकर पलट गई डबल डेकर बस, सड़क दुर्घटना में दर्जनों यात्री घायल
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। नेशनल हाईवे ५८ पर देर रात एक डबल डेकर बस के पलट जाने से उसमे सवार १३ यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय पुलिस ने समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से बस चालक की हालत गम्भीरता के चलते उसे हायर सैंटर रेफर कर दिया गया
पुलिस ने जहां एक तरफ हाईवे पर पलटी हुई बस को क्रेन की मदद से सीधा कराया तो वहीं हाईवे पर लगे जाम को कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू कराया, बताया जा रहा है की उत्तराखंड के हरिद्वार से ये डबल डेकर बस जयपुर पुष्कर के लिए जा रही थी की अचानक हाईवे पर धोला पुल के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई।
पूरा मामला जनपद मु० नगर के थाना मंसूरपुर अंतर्गत नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित धौलापुल के पास का है जहां बीती देर रात्रि में अचानक एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर हाईवे के बीचो बीच डिवाइडर पर पलट गई बस के पलट जाने से उसमे सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
किसी ने घटना की सूचना यूपी ११२ डायल सहित स्थानीय पुलिस को भी दे दी हाइवे पर बस पलट जाने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया और आनन फानन में चौकी प्रभारी से लेकर थाना प्रभारी तक भरी फोर्स और हाईवे एम्बुलेंस सहित यूपी ११२ डायल की कई गाड़ियों को लेकर मोके पर पहुंच गए।
जहां पुलिस ने रेस्कयू करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को इलाज के लिए मु० नगर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने बस चालक की हालत गम्भीरता के चलते उसे हायर सैंटर भेज बाकि घायलों का उपचार शुरू कर दिया। बताया जा रहा है की इस घटना में महिलाएं ,बच्चे पुरुष सहित १३ यात्री गम्भीर रूप से घायल हुए है
जबकि बस में १०० के पार सवारियां भरी हुई थी गनीमत रही कोई बड़ी दुर्घटना नही हुई वरना एक बड़ी जनहानि से भी इंकार नही किया जा सकता था। थाना मंसूरपुर अंतर्गत नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित धोलापुल के पास की घटना। घायल बेरू, कालीबाई, लीला, कालूलाल बेदवाल, सनपत, बदामी, दिलीय, आदित्य, कोमल को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।



