Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती सप्ताह के अवसर पर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेविका समिति तरुणी विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती सप्ताह के अवसर पर विद्यालय में रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू महेश्वरी जी( स्वयंसेविका जिला कार्यवाहीका मुजफ्फरनगर) एवं विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की पूर्व छात्रा बहन गीतिका ने किया।

इस भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक गण श्रीमती विभा गुप्ता (आचार्या भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर) बहनअंकिता चौहान (स्वयंसेविका जिला बौद्धिक प्रमुख मुजफ्फरनगर) बहन नंदिनी आर्या (प्रांत सह तरुणी प्रमुख मेरठ प्रांत) रही। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की बहनों ने प्रतिभागीता की।

बहनों की मधुर वाणी से समूचा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया ।छोटी छोटी बहनों के मुख से निकलने वाली ध्वनि वातावरण को चीरती हुई कानों तक ऐसे आती हुई प्रतीत होती थी मानो हम स्वयं महारानी लक्ष्मी बाई के समय में जीवंत हो।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक समिति द्वारा अंतिम परिणाम घोषित किए गया। जिसमें प्रथम स्थान पर 7ए हर्षिता, द्वितीय स्थान पर 8 सी सिमरन, तृतीय स्थान पर 8बी अविष्का वर्मा रही।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल ने इस प्रतियोगिता में विजयी होने वाली बहनों को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − two =