वैश्विक

बुखार व थकान होने पर एम्स के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल Lalu Prasad Yadav

अर्से तक बिहार से दूर रहे Lalu Prasad Yadav को नई दिल्ली के एम्स में दाखिल कराया गया है। बुखार व थकान की शिकायत के बाद उन्हें आनन-फानन में एम्स ले जाया गया। जांच के बाद उन्हें इमरजेंसी वार्ड में दाखिल कर लिया गया। चिकित्सकों का कहना है कि उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है।

Lalu Prasad Yadav की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है। उनके रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। लालू प्रसाद यादव कई तरह की गंभीर बिमारियों से ग्रसित हैं। उनकी दोनों किडनी फेल हैं। डॉक्टरों ने लालू यादव को किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी है। इसके चलते ही उन्हें बिहार जाने से रोका गया था।

आरजेडी सुप्रीमो lalu yaadav बीते बुधवार को ही पटना में खुली जीप चलाते हुए नजर आये थे। लालू जीप को अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के आसपास की सड़कों पर चलाते दिखे थे। लालू को इस अंदाज को देखकर उनके समर्थक भी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। लालू ने बाद में कहा था कि कई साल बाद अपनी पहली गाड़ी को चलाने का मौका मिला।

गौरतलब है कि पिछले कुछ साल से भ्रष्टाचार के मामले में सजा काटने के चलते लालू यादव सुर्खियों में नहीं हैं। आधी सजा काटने के चलते लालू यादव अब जेल से जमानत पर बाहर हैं। जेल में रहने के चलते लालू यादव तमाम तरह की बिमारियों से ग्रसित हो गए हैं। इलाज के सिलसिले में उन्हें ज्यादातर वक्त दिल्ली में बिताना पड़ा।

बिहार में उपचुनाव से पहले वह लौटे और अपनी पार्टी के लिए प्रचार भी किया पर राजद को दोनों ही सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। इसे लेकर वह विरोधियों के निशाने पर भी आए थे। विपक्षियों का तंज था कि lalu yaadav का युग अब नहीं रहा लेकिन जीप ड्राइविंग के जरिए उन्होंने संदेश देने की कोशिश की कि अभी उनमें दम है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =