वैश्विक

मैं सत्ता में नहीं और न ही भविष्य में जाना चाहता: मन की बात में बोले PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं सत्ता में नहीं हूं और न ही भविष्य में सत्ता में जाना चाहता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान भारत के लाभार्थी से बात की।

इस दौरान जब लाभार्थी ने उनसे कहा कि आप लंबे समय तक सत्ता में रहें और आपकी उम्र बहुत लंबी हो। तो इसपर प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे सत्ता में रहने का आशीर्वाद मत दीजिए, मैं हमेशा सेवा में रहना चाहता हूं।

मैं आज भी सत्ता में नहीं हूं और भविष्य में भी सत्ता में जाना नहीं चाहता हूं। मैं सिर्फ सेवा में रहना चाहता हूं। मेरे लिए प्रधानमंत्री पद सत्ता के लिए नहीं है बल्कि सेवा के लिए है।

रविवार को मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि अब यूनिकॉर्न्‍स की दुनिया में भी भारत तेज उड़ान भर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसी साल एक बड़ा बदलाव आया है।

उन्‍होंने कहा कि आज भारत में 70 से अधिक यूनिकॉर्न्‍स हो चुके हैं यानी 70 से अधिक स्‍टार्टअप ऐसे हैं जो एक अरब से ज्यादा के वैल्यूएशन को पार कर गए हैं।  

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21534 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − two =