उत्तर प्रदेश

Gorakhpur News: आर्केस्ट्रा देखने का हुआ विवाद, लाठी डंडा व असलहे से ताबड़तोड़ हमला

Gorakhpur News: झंगहा थानाक्षेत्र में बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग  कर एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या कर दी। गोली लगने से घायल दो युवतियों समेत तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। सभी का गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले को लेकर सक्रिय हो गई है। हत्यारोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। गांव में तनाव देखते हुए छह थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।

गोरखपुर के झंगहा के जद्दूपुर में पिछले दिनों छठ पर्व के दिन मकसूदन निषाद और श्याम यादव के परिवार के बीच आर्केस्ट्रा देखने को लेकर विवाद हो गया था। आर्केस्ट्रा देखने के दौरान हुई मारपीट में गांव के श्याम यादव का सिर फट गया था।

मामले में पुलिस ने मकसूदन साहनी व पवन साहनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसे लेकर मकसूदन और उसके समर्थक नाराज चल रहे थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे गांव का गुलशन निषाद अपने दर्जन भर साथियों के साथ श्याम यादव का घर घेर लिया। परिवार के लोगों पर लाठी डंडा व असलहे से हमला कर दिया।

इस दौरान परिवार के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन्हें भी दौड़ाकर गोली मार दी। गोली लगने से श्याम यादव के चचेरे भाई 20 वर्षीय विशाल यादव पुत्र रामायण यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं बड़े पिता 65 वर्षीय रामकिशुन यादव पुत्र स्व. रामजीत यादव, समेत चार लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने रामकिशुन को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपित परिवार समेत गांव छोड़कर भाग गए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − eight =