वैश्विक

BJP में हुए शामिल Manjinder Singh Sirsa, पहले अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की

 Manjinder Singh Sirsa ने बुधवार को BJP का दामन थाम लिया है। इन्हें पंजाब चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पंजाब चुनाव प्रभारी गजेन्द्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में सिरसा ने बीजेपी का दामन थाम लिया

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सिरसा के भाजपा में शामिल होने के बाद बताया कि सिरसा ने भाजपा में शामिल होने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।उन्होंने कहा, “सिरसा लंबे समय से हमारे साथ काम कर रहे हैं। सिरसा अब तक डीएसजीएमसी प्रमुख थे, लेकिन उन्होंने अब उससे इस्तीफा दे दिया है। सिरसा ने शामिल होने से ठीक पहले अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की है।”

https://twitter.com/mssirsa/status/1466341574913052676?s=20

BJP पंजाब चुनाव प्रभारी गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि सिरसा को पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से राज्य में होने वाले चुनाव में मदद मिलेगी। भाजपा में शामिल होने के बाद सिरसा ने बीजेपी नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समित के साथ काम किया है और दुनिया भर के लोगों की मदद की है।

उन्होंने कहा- “अकाली दल लंबे समय से भाजपा के साथ था। हमने एक साथ सिखों के मुद्दे पर लड़ाई लड़ी। अब पूरे देश में सिखों से संबंधित कई मुद्दे हैं। मैंने हमेशा सिख समुदाय के लिए मुद्दा उठाया है।”

अकाली नेता ने ट्विटर पर डीएसजीएमसी अध्यक्ष के पद से अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। अपना इस्तीफा शेयर करते हुए सिरसा ने कहा कि वह दिल्ली सिख निकाय के आगामी आंतरिक चुनाव नहीं लड़ेंगे।

सिरसा दिल्ली में अकाली दल के एक प्रमुख चेहरा रहे हैं और तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के विरोध में लगातार बोलते रहे हैं। जबकि उनकी पार्टी इन्हीं कानूनों को लेकर बीजेपी से नाता तोड़ चुकी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 12 =