खेल जगत

Mumbai Test Match के पहले दिन कोहली-पुजारा फ्लॉप, मयंक अग्रवाल ने 120 रन बनाए

भारत और न्यूजीलैंड के बीच Mumbai Test Match सीरीज का दूसरा मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत का स्कोर पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 221 रन है. मयंक अग्रवाल ने 246 गेंदों में 120 और ऋद्धिमान साहा ने 53 गेंदों में 25 रन बनाए हैं. वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से एजाज पटेल ने 29 ओवर में 73 रन देकर 4 विकेट झटके हैं. पहले दिन के खेल में भारत ने शुभमन गिल (44), चेतेश्वर पुजारा (0) कप्तान विराट कोहली (0) और श्रेयस अय्यर (18) के विकेट गंवाया. 

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 80 रनों की पार्टनरशिप की. मयंक अग्रवाल ने टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ा. उन्होंने 196 गेंदों पर 100 रन पूरे किए. उन्होंने इस दौरान 13 चौके और 3 छक्के लगाए. गिल 44 रन बनाकर आउट हुए. 

गिल के बैटिंग करने उतरे चेतेश्वर पुजारा भी जल्दी पवेलियन लौट गए. वह एजाज पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए. भारत को लगातार दो ओवर में दो विकेट झटके लगे. वर्ल्ड टी-20 के बाद अपना पहला मैच खेल रहे कप्तान विराट कोहली की वापसी निराशाजनक रही.

https://twitter.com/ICC/status/1466739789361676290?ref_src=twsrc%5Etfw

एक विवादास्पद फैसले ने उनकी पारी का अंत किया. एजाज पटेल ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया. गेंद बल्ले का मोटा किनारा लेकर पैड से टकराई थी, रिप्ले में भी यह साफ नजर आ रहा था, लेकिन थर्ड अंपायर ने पर्याप्त सबूत के अभाव में सॉफ्ट डिसमिसल के साथ जाना जरूरी समझा.

कानपुर टेस्ट की पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर मुंबई टेस्ट की पहली पारी में 18 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें एजाज पटेल ने अपना चौथा शिकार बनाया. श्रेयस अय्यर के बाद ऋद्धिमान साहा पांचवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे. उन्होंने पांचवें विकेट के लिए मयंक अग्रवाल के साथ 61 रनों की नाबाद साझेदारी की है. साहा 3 चौके और 1 छक्के लगा चुके हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − two =