Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक ने गंगनहर मे छलांग लगा आत्महत्या कर ली

Muzaffarnagar News:भोपा। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने गंग नहर मे कूदकर आत्म हत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त भोपा गंगनहर मे नहा रहे तथा अपने पशुओं को नहला रहे थे कि गंग नहर पर मौजूद ग्रामीणो मे उस समय हडकम्प मच गया कि जब लोगों ने देखा कि करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक ने आत्म हत्या के इरादे से गंगनहर मे छलांग लगा दी। ग्रामीणो ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

वहीं दूसरी और घटना स्थल पर दर्जनो ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों द्वारा दी गई इस जानकारी से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामला संज्ञान मे आते ही भोपा पुलिस कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गई तथा पुलिस व गोताखोर टीम नहर मे डूबे व्यक्ति की तलाश मे जुट गए।

बताया जाता है कि भोपा गंगनहर से बहकर उक्त शव नंगला बुजुर्ग झाल मे अटक गया। पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से झाल मे फंसे शव को किसी प्रकार बाहर निकलवाया। पुलिस ने मौके पर एकत्रित भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया।

लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस मृतक के हुलिये के आधार पर शिनाख्त के प्रयास मे जुट गई है। ताकि परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया जा सके।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =