फंसे हुए हैं कुछ और चीजों में : Pavitra Punia संग शादी पर बोले Eijaz Khan
Pavitra Punia और Eijaz Khan जब से बिग बॉस के घर से बाहर आए हैं दोनों एक दूसरे के साथ खूब समय बिताते हैं. और एक दूसरे को और भी बेहतर तरीके से जानने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं फैंस हैं कि उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन लगता है कि अभी उन्हें कुछ दिन और इंतजार करना होगा.
शादी के बंधन में कब बंधने जा रहे हैं. और इस सवाल Eijaz Khan ने खुलकर इन सवालों के जवाब दे दिए है और रिवील कर दिए हैं अपनी शादी के प्लान. हाल ही में एक इंटरव्यू में Eijaz Khan ने खुलकर शादी को लेकर बात की और बताया कि फिलहाल वो कुछ और चीजों में फंसे हुए हैं और जैसे ही उनसे निकलेंगे तो शादी के बारे में सोचेगे.
View this post on Instagram
Eijaz Khan ने साफ साफ कहा कि शादी के लिए उन्हें अभी बहुत पापड़ बेलने हैं. शादी होगी और सही समय पर होगी. लेकिन अभी घरवाले बहुत फैले हुए हैं पहले उन्हें समेट लें और फिर शादी को लेकर सोचेंगे.
Eijaz Khan ने बातचीत में साफ साफ इशारा भी दिया कि अगर सब चीज़ें उनके हिसाब से होती है तो 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. उन्होंने जानकारी दी कि Pavitra Punia के पिता की तबीयत कुछ समय से खराब है. पहले परिवार का ध्यान उनकी सेहत पर है. वहीं एजाज खान ने ये भी माना कि अच्छी चीज़ों को कुछ वक्त लगता है.
View this post on Instagram

