Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अमावस्या पर शनिदेव का हुआ पंचामृत अभिषेक व भण्डारा

Muzaffarnagar News:चरथावल मोड स्थित सिद्धपीठ श्री शनिधाम मंदिर में शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर अनके कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें भारी संख्या में श्रद्धालु स्त्री पुरूषों ने भाग लिया।

सुबह सेवेरे यज्ञ-हवन पूजन के उपरांत मानव कल्याण परिषद के प्रेम प्रकाश एवं उनके साथियों ने सुंदर काण्ड का पाठ किया। दोपहर में भगवान शनिदेव का 31 यजमानों द्वारा पंचामृत अभिषेक किया,गया /दूध दही घी बूरे नील से अभिषेक करने से शनिदेव प्रसन्न होते है।

बाद में महा आरती व 56 भोग व विशाल भण्डारा आयोजित किया गया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष शरद कपूर ने दर्शनार्थियों को कलियुग के प्रधानदेवता भगवान शनिदेव की महिमा बतायी। सि़द्ध पीठ वाले गुरूजी पं0संजय कुमार ने चमत्कारिक भभूत का वितरण करते हुए भक्तों को बताया कि इस बार अमावस्या पर सूर्यग्रहण पड रहा है अतः पितरों के निमित कर्मकाण्ड व तर्पण फल दायी रहेगा।

दान करना भी बेहतर रहेगा। आयोजन में पूजा पाठ पं0 केशवानंद, पं0 सतोष मिश्र व पं0 संजय कुमार गुरूजी ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर सर्व भी सतीश , आशीष , काला का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

शनिश्चरी अमावस्या पर भण्डारे का आयोजन सर्व भी रोहित पंवार, संजय चौधरी की ओर से किया गया। प्रबन्ध समिति की ओर से ललित मोहन शर्मा, मुकेश चौहान, नरेन्द्र पवांर, शैलेन्द्र शर्मा , चचा वैभव गोपाल की उपस्थिती रही।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 415 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + nine =