Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: थाना शाहपुर पुलिस ने चोरी के माल सहित शातिरों को किया गिरफ्तार

Muzaffarnagar News:शाहपुर। ट्रासंफार्मर से सामान चोरी करने वाले शातिरों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से चोरी किये गये ट्रांसफार्मर का सामान, तार अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया। अज्ञात बदमाशों द्वारा थाना क्षेत्र शाहपुर के धनायन में ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया।

जिसके सम्बन्ध में थाना शाहपुर पर विद्धुत अधिनियम पंजीकृत किया गया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा ट्रांसफार्मर का सामान चोरी का सफल अनावरण करते हुए पैट्रोल पम्प, गुड मण्डी के पास से ०४ शातिर चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने पुलिस पूछताछ में अलीजान पुत्र यामीन निवासी लाला महमूदपुर थाना कंकरखेड़ा, मेरठ, रहीश पुत्र इस्लाम निवासी लाला महमूदपुर थाना कंकरखेड़ा, मेरठ, सागर पुत्र चन्द्रपाल निवासी लाला महमूदपुर थाना कंकरखेड़ा, मेरठ, आरिफ उर्फ भूरा पुत्र फईमुद्दीन निवासी खिरवा थाना सरधना, मेरठ।

जिनके कब्जे से ०१ हीरो स्पलेण्डर पल्स मोटरसाइकिल, ०८ कोइल ट्रांसफार्मर, ५१ पत्ती लोहा ट्रांसफार्मर, ०२ बंडल तार एल्युमिनियम धातु, ०४ नाजायज चाकू बरामद किये।

अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि जनपद मु०नगर के थाना क्षेत्र शाहपुर, कोतवाली नगर, बुढाना में बिजली जाने पर ट्रांसफार्मर से सामान व तार चोरी की थी। उक्त सामान उन्ही से सम्बन्धित है, जिन्हें बाजार में बेचकर लाभ अर्जित करते हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =