News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछित/वारटियों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा वाद वारण्टी अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र पूरण चन्द नि0 द0 कृष्णापुरी थाना को0नगर मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 प्रवेष शर्मा द्वारा वाद वारण्टी अभियुक्त कल्लू पुत्र तौफीक नि0 कुंज गली खालापार थाना को0नगर मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा वाद वारण्टी अभियुक्त यषपाल पुत्र बलीराम नि0 बच्चन सिंह कालोनी थाना नई मण्डी मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 दिनेष कुमार म0का0 संगीता द्वारा डीपी एक्ट में वारण्टी अभियुक्ता जाफरी पत्नी नियुम नि0 केवलपुरी थाना सिविल लाइन मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र तेजपाल सिंह नि0 ग्राम तुगलकपुर थाना पुरकाजी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अमरपाल शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त गुडडू उर्फ हमिद अंसारी पुत्र सईदुलक जफर नि0 मौ0 करीमनगर थाना को0नगर मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा वारण्टी अभियुक्त संजीव पुत्र पालू उर्फ रणवीर सिंह नि0 ग्राम बिटावदा थाना बुढाना मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

तमंचे सहित पकडा
मुजफ्फरनगर। शहर केतवाली पुलिस ने एक शातिर को तमंचा, कारतूसों के साथ गिफ्तार जेल भेजा है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवका को देखकर उसे टोका तो वह मौके से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा, कारतूस बरामद हुए। पलिस ने बताया कि पकडा गया आरोपी पुरानी आबकारी निवासी अवनीश उर्फ छोटू पुत्र नरेंद्र है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के जेल भेज दिया है।

अलग अलग सड़क हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानें पर हुए सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि चांदपुर निवासी 55 वर्षीय बाबूराम पुत्र कबूल सिंह भाग्यश्री पेपर मिल के सामने हुए सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। झांसी की रानी चौक पर हुए हादसे में कृष्णापुरी निवासी राहुल पुत्र घनश्याम दास व मोहित कालोनी सहारनपुर निवासी उमंग मल्होत्रा पुत्र राजन गम्भीर रूप से घायल हो गये। इसके अलावा जिला चिकित्सालय के पास हुए सडक हादसे में रणखण्डी निवासी नरेश कुमार पुत्र मामचंद, ककरौली निवासी नदीम पुत्र शमशाद व वसुन्धरा कालोनी निवासी सुधांशु पुत्र सुदर्शन गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

महिला ने लगाया धमकी का आरोप
मुजफ्फरनगर। अज्ञात युवक द्वारा एक महिला को फोन पर धमकी दी जा रही है। युवक महिला को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए पैसों की मांग कर रहा है। महिला के पति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है।
नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला अंकित विहार निवासी व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात युवक उसकी पत्नी के फोन पर फोन करके उसे धमकियां दे रहा है। युवक अश्लील मैसेज भेजते हुए उसकी पत्नी के अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए पैसों की मांग कर रहा हैं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

नो वर्क रख दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत व उनकी पत्नी और अन्य सैन्य अधिकारियों की हैलीकाप्टर क्रेश हादसे में शोक से हर तरफ शोक की लहर है। आज शोक के चलते मुजफ्फरगर जनपद के अधिवक्ताओं ने नो वर्क रखा। वकीलों द्वारा श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें स्व. जनरल विपिन रावत उनकी पत्नी व अन्य सैन्य अधिकारियों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी और दो मिनट का मौन रखा गया। लाल सिंह मार्किट व्यापार मंडल ने भी शोक सभा का आयोजन किया और दो मिनट का मौन रख मृतक आत्माओं की शांति के लिए मौन रखा।

मातृ संस्कृति की रक्षा का संकल्प ले
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के राजपुर छाजपुर गांव स्थित आरती मेमोरियल स्कूल एवं खरड़ गांव में आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से वेद प्रचार यात्रा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को वेदों, मातृ भाषा और भारतीय संस्कृति के महत्व के बारे में बताया गया। आर्य प्रतिनिधि सभा के अधिष्ठाता रवि शास्त्री ने आरती मेमोरियल स्कूल के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की मजबूती के लिए मातृ भाषा एवं मातृ संस्कृति की रक्षा का संकल्प हर युवा को लेना चाहिए। बेटियों को निर्भीक, चरित्रवान और स्वाभिमानी बनाने के लिए वेद प्रचार यात्रा का कार्य किया जा रहा है। भजनोपदेशक अशोक प्रबोध ने अपने मधुर भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या कविता सिंह, आदित्य ठाकुर, डा. वेदपाल, विजय राठी, करण मलिक, ऋषिपाल व अमित आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज आफ मैंनेजमेंट स्टडीज में चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की अंतरविश्वविद्यालय लान टेनिस (पुरुष एवं महिला) के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल प्रतियोगिता सर्विस क्लब में हुई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
चयन समिति में डा. एसएन सिंह, डा. संदीप मित्तल व डा. सचिन गोयल रहे। खिलाड़ियों के ट्रायल के लिए खेल का शुभारम्भ भुवनेश गुप्ता ने किया। चयन प्रक्रिया में पुरुष वर्ग में एमएमएच कालेज गाजियाबाद, एसडी कालेज आफ कामर्स मुजफ्फरनगर, एनसीपीई नोएडा, एसडी कालेज आफ मैंनेजमेंट स्टडीज मुजफ्फरनगर, एसडी (पीजी) कालेज मुजफ्फरनगर, दून कालेज सहारनपुर, श्रीराम ग्रुप आफ कालेज मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिला वर्ग में एसडी (पीजी) कॉलेज मुजफ्फरनगर, श्रीराम ग्रुप आफ कालेज मुजफ्फरनगर, जैन कन्या डिग्री कालेज मुजफ्फरनगर, एसडी कालेज आफ कामर्स मुजफ्फरनगर, एसडी कालेज आफ मैंनेजमेंट स्टडीज मुजफ्फरनगर की खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मैच रेफरी अविनाश, अंकित धामा रहे। विजय वर्मा व राबिन आदि का सहयोग रहा।

यज्ञ का आयोजन
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी स्थित बालाजी धाम के संस्थापक गुरुजी पंडित घनश्याम दास शर्मा ने कहा कि सृष्टि के निर्माण में पृथ्वी पर सबसे पहले गाय को भेजा गया था। गौशाला के स्थापना दिवस पर यज्ञ का आयोजन किया गया।
खाईखेड़ी मार्ग पर स्थित श्रीबालाजी गौशाला के तीसरे स्थापना दिवस पर परिसर में दोपहर में पंडित विनोद शास्त्री ने यज्ञ कराया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने आहुति दी। गौशाला के संस्थापक पंडित घनश्याम दास शर्मा ने कहा कि हिदू धर्म में गाय को माता कहा गया है। पुराणों में धर्म को भी गौ रूप में दर्शाया गया है। गाय को कामधेनु के रूप में सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला भी बताया गया है। कहा कि आज भी भारतीय समाज में गाय को गौ माता कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, ब्रह्माजी ने जब सृष्टि की रचना की थी तो सबसे पहले गाय को ही पृथ्वी पर भेजा था। सभी जीवधारियों में मात्र गाय के लिए ही मां शब्द का प्रयोग होता है। इसलिए माना जाता है कि मां शब्द की उत्पत्ति भी गौवंश से हुई है। इस दौरान आशीष बरस्वाल, पराग शर्मा, तुषार शर्मा, लक्ष्मण, निखिल गोयल, शौर्य व अंकुश शर्मा आदि मौजूद रहे।

गोशाला बनेगी बेसहारा गौवंशों का सहारा
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना तहसील क्षेत्र के गांवों में बेसहारा घूम रहे गोवंश को आश्रय देने के लिए ११ अस्थाई गोशाला बनाई जाएंगी। इसके लिए चयनित गांवों में भूमि चिह्नित की जा रही है ताकि जल्द निर्माण शुरू कराया जा सके। क्षेत्र के गांवों में बड़ी संख्या में घूम रहे बेसहारा गोवंश के फसलों को नुकसान पहुंचाने से किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके दृष्टिगत शासन-प्रशासन ने क्षेत्र में ११ नई अस्थाई गोशाला बनाने का निर्णय लिया है। तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल ने बताया कि भैंसाना, अलीपुर अटेरना, सफीपुर पट्टी, मोहम्मदपुर रायसिंह आदि ११ गांवों में अस्थाई गोशाला बनाई जाएगी। लेखपालों को चिह्नित गांवों में भूमि का चयन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बीडीओ कपिल कुमार ने बताया कि गोवंश को जहां प्राकृतिक वातावरण में संरक्षण व सुरक्षा मिले वहीं स्थल का चिह्नांकन किया जा रहा है। मंडावली खादर गांव में अस्थाई गोशाला की जगह के चिह्नीकरण के बाद कार्य प्रारंभ हो गया है।

हादसे में श्रमिक की मौत
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिक की मौत हो गयी। श्रमिक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की सूचना पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के गांव ककराला निवासी पैतीस वर्षीय प्रदीप भोपा रोड पर मखियाली के पास स्थित एमएक्स फैक्ट्री में काम करता था। आज फैक्ट्री में हुए किसी हादसे में वह घायल हो गया। साथी कर्मचारी विपिन उसे उपचार हेतु जिला चिक्त्सिलय में लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी पर रखवाकर मामले की सूचना पुलिस को दी है जिस पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

छेडछाड का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव मेघाखेडी में एक युवक द्वारा एक किशोरी के साथ लगातार छेडछाड की जा रही हैं आरोपी विरोध करने पर पीडित परिवार के धमकी देता है। किशोरी के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है। नई मंडी थाने पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में मेघाखेडी निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि गावं का ही अशरफ पुत्र गफ्फार उसकी पन्द्रह वर्षीय बेटी से छेडछाड करता हैं पीडित ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री घर में झाडू लगा रही थी तभी आरोपी ने उसके साथ छेडछाड की। विरोध करने पर गाली गलौच करते हुए धमकी दी गयी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

उपचार शुरू
मुजफ्फरनगर। एक सत्तर वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गम्भीर हालत में रैन बसेरे में पडा मिल है। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि एक ७० वर्षीय वृद्ध व्यक्ति जिला चिकित्सालय के रैन बसेरे में पडा हुआ था। कुछ लोगों ने उसे उपचार हेतु आपातकालीन कक्ष में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे उसका उपचार शुरू कर दिया।

 

 

जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का होगा आयोजनः डीएम1 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी-मुजफ्फरनगर 2021 का आयोजन भव्यता के साथ होगा। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी नुमाईश में इस बार विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। नुमाईश मे बाहर से कई अन्य कलाकार भी शामिल होंगे तथा कार्यक्रमो के दौरान अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। एक जनपद एक उत्पाद के साथ कई अन्य कार्यक्रम भी प्रदर्शनी के दौरान आयोजित होंगे। जिला प्रशासन द्वारा जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी प्रदर्शनी की सफलता के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
कलैक्टै्रट स्थित सभागार मे जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी-मुजफ्फरनगर के आयोजन एवं प्रदर्शनी सम्बन्धी विभिन्न व्यवस्थाओं/कार्यक्रमो के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी हेतु आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 दिसम्बर 2021 दिन शुक्रवार की सांय 5.00 बजे मेरठ रोड स्थित नुमाईश मैदान मे जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी-2021 का विधिवत रूप से उदघाटन होगा। जिलाधिकारी ने बताया की प्रदर्शनी 2021 से सम्बन्धित विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि औद्योगिक प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम मे प्रस्तुति के लिए भोपाल से कलाकार यासमीन आदि भी कार्यक्रम मे पहुंचेगी। कृषि प्रदर्शनी के लिए नगर मे विभिन्न स्थानो पर होर्डिग्स लगाए जाएगे। जिनमे नुमाईश के दौरान प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध मे कार्यक्रम के समय एवं आयोजन सम्बन्धी जानकारी होंगी। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह ने प्रेसवार्ता मे बताया कि हर बार की भांति इस वर्ष भी परम्परागत तरीके से नुमाईश का आयोजन होगा। उनलनकका प्रयास है कि जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी नुमाईश को और अधिक शानदार एवं एतिहासिक रूप मे आयोजित करायें। नुमाईश मे लगने वाले बाजार,झूलों तथा स्टाल्य व नुमाईश पंडाल मे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, बेबी शो,डॉग शो आदि विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिनके सम्बन्ध मे सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिह ने कोविड से जुडे सवाल के जवाब मे बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि सभी को कोविड नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होने कहा कि जनपद मे टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करते हुए 72 प्रतिशत लोगां का टीकाकरण हो चुका है। जो कि अपने आप मे एक अहम उपलब्धि है। उन्होने कहा कि वे नगर के विकास एवं अन्य जनसमस्यों के प्रति पूरी तरह गम्भीर हैं। डीएम वार रूम के माध्यम से विभिन्न जनसमस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है। इतना ही नही महिला उत्पीडन आदि से जुडी समस्याओं का भी निराकरण कराने के साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा मे भी अनेकं कार्य किए जा रहे हैं। जिसके चलते महिला सुरक्षा सैल,जनसुनवाई,महिला थाना,महिला संगठनो से सहयोग, दोनो पक्षो से काउंसलिग आदि के अलावा जनपद मे महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण की दिशा मे एक अनुपम पहल की गयी है,जिसके तहत महिला सशक्तिकरण की दिशा एक अनुपम पहल की गयी है,जिसके तहत महिला सशक्तीकरण से जुडे सामाजिक,आर्थिक,राजनैतिक और कानूनी मुददो को संवेदनशीलता के साथ सुलझाने के लिए एक खिडकी यानी सिंगल विन्डो योजना क्रियान्वित कीक जा रही हैं। महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए सामाजिक मापदंड,कार्यक्षेत्र मे शारीरिक शोषण, श्रम के बदले भुगतान मे असमानता,अशिक्षा,बाल विवाह, महिलाओ के विरूद्ध होने वालले अपराध
व कन्या भ्रूण हत्या आदि मुददो के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ निपटने के लिए निशुल्क विधिक सहायता व पीडित महिलाओ की काउंसलिंग कीक सुविधा उपब्ध कराने आदि की दिशा एकल खिडकी योजना के तहत सम्बन्धित विभिन्न विभागो से बेहतर समन्वय करके पूरी संवेदनशीलता के साथ निपटाने का प्रयास किया जाएगा।
10 दिसम्बर 2021 को सांय 5ः00 नुमाइश मैदान मे आयोजित होने वाली जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ.संजीव कुमार बालियान मौजूद रहेंगे तथा कार्यक्रम मे विशिष्ठ अतिथि के रूप मे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल,सहारनपुर मण्डलायुक्त लोकेश एम. उपस्थित रहेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह,सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार,जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार,सूचना विभाग से राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
दो मिनट का मौन रख दी श्रृद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। कलैक्टै्रट सभागार मे जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी-मुजफ्फरनगर के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे आयोजित प्रेसवार्ता से पूर्व दो मिनट का मौन धारण कर देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।

 

प्रशिक्षण सत्र हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम व साइबर सम्बन्धित अपराध के अभियोगों की विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा विवेचकों की दक्षता एवं कार्यकुशलता को बेहतर करने हेतु जनपदीय पुलिस लाईन स्थित जिला प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र में विवेचकों को साइबर अपराध के अन्तर्गत आने वाले फ्रॉड से सम्बन्धित जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया जा रहा है, विवेचकों द्वारा प्रतिभाग करके साइबर अपराध से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की जा रही है।

 

समस्याओं से कराया अवगत3 Min |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के अध्यक्षता में व्यापार बंधु/उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड बैठक संपन्न हुई। कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी सभागार में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु/उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड की बैठक आहूत की गई, जिसमें शहर के व्यापारियों ने नगर में आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं गलियों में टूटी हुई सड़कें, बिजली विभाग के लटके हुए बिजली के तार, एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस संबंधित फोटो कार्य की समस्याओं एवं भीड़ तथा शहर में ई-रिक्शा के जंजाल से मुक्ति एव उनके द्वारा किए जा रहे ट्रैफिक के नियमों की अवहेलना, सीसीटीवी कैमरा, बाजारों में स्ट्रीट लाइट के संबंध में जिलाधिकारी के समक्ष अपनी शिकायतें रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण एवं नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द प्राप्त शिकायतों के आधार पर सर्वे करते हुए सड़कों की मरम्मत व निर्माण कराया जाए तथा सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यालय में लाइसेंस बनवाने वाले व्यक्तियों के लिए अधिक फोटोग्राफी मशीन की व्यवस्था कराई जाए एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया की रेवम्प योजना के अंतर्गत बिजली के तारों को अंडरग्राउंड कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को निर्देशित करते हुए कहा कि संयुक्त रूप से बाजारो का निरीक्षण कर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए तथा जहां कहीं भी स्ट्रीट लाइट खराब मिले उनको तत्काल बदलवाया जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट, अधिशासी अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक, यातायात की संयुक्त कमेटी गठित करते हुए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया चलाया जाए, जिससे कि बाजारों में अनावश्यक रूप से भीड़ इकट्ठा ना हो तथा सहायक श्रम आयुक्त को निर्देशित किया कि शहर में साप्ताहिक बंदी वाले दिन क्षेत्र में भ्रमण करते हुए बंदी के नियमों का पालन कराना सुनिश्चित करें । अन्यथा की दशा में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह एवं संबंधित विभाग के अधिकारी तथा व्यापार बंधु उपस्थित रहे।

 

बैंकर्स के साथ चुनाव के मद्देनजर की मीटिंग
मुजफ्फरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव-२०२२ के परिप्रेक्ष्य में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (प्रशासन) महोदय व पुलिस अधीक्षक अपराध की अध्यक्षता में जनपद के बैंक प्रतिनिधियों/कर्मचारियों के साथ जनपदीय पुलिस लाइन सभागार कक्ष में मीटिंग आयोजित की गयी। मीटिंग में आगामी विधानसभा चुनाव में व्यय संवेदनशीलता के दृष्टिगत बैंक प्रतिनिधियोंध्कर्मचारियों को चुनाव के दौरान पैसों के लेन-देन पर सतर्क दृष्टि रखने के साथ-साथ अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

 

डीएम ने किया समस्याओं का निस्तारण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

 

गीता जयंती पर महोत्सव शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। परम पूज्य श्री महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज श्री की सत प्रेरणा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्री गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। उस ही श्रृंखला मे महाराज श्री द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं जीओ गीता युवा चेतना मुजफ्फरनगर मे भी सात दिवस्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है द्वितीय दिवस मे बी एस एम डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे मुजफ्फरनगर जिला हॉस्पिटल और सहरानपुर जिला हॉस्पिटल की टीम रही जिसमे दोनों टीम ने १५१ यूनिट रक्त संग्रहित किया जो की प्रदेश मे थलिसिमय के मरीज है उनके काम आएगा कार्यक्रम को सफल बनाने मे श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं जीओ गीता युवा चेतना टीम एवं मित्र गण का अहम् योग दान रहा।

ब्लॉक दिवस में सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड सदर मे आयोजन कर जनता की समस्याओं का निस्तारण किया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी सदर डॉ० नेहा शर्मा की अध्यक्षता में खंड विकास सदर में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी सहायक, विकास अधिकारी पंचायत, समाज कल्याण समस्त ग्राम सचिव उपस्थित रहे। प्राप्त शिकायतों का विवरण निम्न प्रकार से है- आज ब्लॉक दिवस मे कुल ०२ प्रकरण प्राप्त हुऐ दोनों शिकायतों का निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो प्रेषित कर दिये गये।

 

साफ सफाई अभियान चलाकर संचारी रोग की रोकथाम जारी9 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। ंसचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त विकास खण्डों में साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य कराया । शासन के आदेशो के क्रम में एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त ०९ विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति में रोस्टर के अनुसार कोविड-१९ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है। उक्त कार्य का पर्यवेक्षण विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जा रहा है।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड- पुरकाजी की ग्राम पंचायत-छपार, खाईखेडी, विकास खण्ड-सदर की ग्राम पंचायत- बिलासपुर, विकास खण्ड-बघरा की ग्राम पंचायत- नूनाखेडा एवं विकास खण्ड-बुढाना की ग्राम पंचायत-रियावली नंगला में विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत डेंगू से बचाव व नियंत्रण हेतु विशेष स्वच्छता अभियान जारी है।

सचिव ने सुनी समस्याएं
रोहाना। गन्ना समिति रोहाना कला कार्यालय में सचिव रोहाना कला द्वारा जनसुनवाई के अतंर्गत गन्ना किसानों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार गन्ना समिति रोहाना कला कार्यालय में गन्ना सचिव रोहाना एस०पी० सिंह द्वारा जनसुनवाई के अंतर्गत गन्ना समिति रोहाना कला के गन्ना किसानों की समस्याएं सुनी गई शिकायत सुनकर नियमानुसार मौके पर ही शिकायत का निस्तारण किया गया। तथा कृषक बेगराज पिता बारू की सुनवाई कर उनको घोषणा पत्र भरने के बारे में अवगत कराया गया एवं समिति में ही घोषणा पत्र भरवाया गया। जिसको सम्बन्धित पटल पर उक्त समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया।

 

शोकसभा में दी श्रद्धाजंलि11 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर आकस्मिक बैठक आयोजित की गई जिसमें रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी व ११ अन्य अधिकारी जिनका हेलीकॉप्टर हादसे में आकस्मिक निधन पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि सैन्य परिवार की पृष्ठभूमि में पैदा हुए पूर्व सेना प्रमुख एवं देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की गिनती सेना के ताकतवर और निर्भीक जनरलों में की जाती थी उनके आकस्मिक निधन से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है आज संगठन के समस्त पदाधिकारी उनको,उनकी पत्नी सहित ११ अन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत जिनको परम विशिष्ट सेवा पदक,उत्तम युद्ध सेवा पदक,अति विशिष्ट सेवा पदक,युद्ध सेवा पदक,और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया कल कुन्नूर के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में वह स्वमं उनकी पत्नी तथा ११ अन्य अधिकारी हादसे में मारे गए हम उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं
इस दौरान प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,भूरा कुरेशी,वासु गोयल,गौरव जैन,पंकज जैन,शीतल कुमार,अभिलक्ष मित्तल,शिव कुमार सिंघल,आरिफ उपस्थित रहे।

 

कई को मिली जिम्मेदारी12 Min 1 |
मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा कार्यालय पर आयोजित मीटिंग में सपा हाईकमान के निर्देश पर कई नेताओं को नई जिम्मेदारी दी गई। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा हाईकमान के निर्देश पर संजीव प्रधान एडवोकेट निवासी ग्राम नंगला मुबारिक को जिला सचिव समाजवादी पार्टी का मनोनयन पत्र सौंपते हुए अन्य कार्यक्रर्ता धनवीर कश्यप खतौली को जिला उपाध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य आमिर कासिम एडवोकेट को जिला सचिव समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर पद पर मनोनयन पत्र सौंपते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी निष्ठावान व सपा की नीतियों के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर सम्मान देने में सबसे आगे रहती है,सपा में संजीव प्रधान एडवोकेट, धनवीर कश्यप,आमिर कासिम एडवोकेट को नई जिम्मेदारी उनकी सक्रियता को देख कर दी गई है सभी निष्ठावान सक्रिय कार्यकर्ताओं को पूर्ण सम्मान दिया जाएगा। मीटिंग में मुख्य रूप से सपा जिला महासचिव जिया चौधरी,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी,सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर, जिलाध्यक्ष मजदूर सभा नासिर राणा,सलमान त्यागी, आशीष त्यागी, एहसान अंसारी सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार
मन्सूरपुर। कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया पर एक युवक की वीडियो वायरल हुई थी जिसमें उसके द्वारा अवैध हथियारों (०२ तमंचे) को हाथ में लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया गया तथा आज दिनांक ०९.१२.२०२१ को शाहपुर मन्सूरपुर रोड से अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में जीशान पुत्र इस्लाम निवासी पुरबालियान थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०२ तमंचे मय ०४ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर- वीडियो में प्रदर्शित। स्थानीय पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों को किससे खरीदा गया, इसकी जांच की जा रही है।

 

समस्याओं को सुना
मुजफ्फरनगर। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मोरना द्वारा अपने कार्यालय कक्ष से आईटी रूम में अवशेष घोषणा पत्र भरवाने कि स्वयं मौके पर पहुंचकर समीक्षा की। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार जयेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मोरना जे०पी० दिवाकर द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए कृषको की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका मौके पर निस्तारण किया गया। तथा आईटी रूम में अवशेष घोषणा पत्र भरवाने कि स्वयं मौके पर पहुंचकर समीक्षा की गई एवं उपस्थित कृषकों को घोषणा पत्र भरवाने के लिए कहा गया। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

चिकित्सालय की कार्यप्रणाली पर समाजसेवी ने लगाया आरोप15 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। शांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनेश कुमार गुप्ता एड. ने मेरठ रोड स्थित मधुबन रैस्टोरेन्ट पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताय कि विगत दिनांक 27 नवंबर 2021 को जिला अस्पताल में सुनियोजित ढंग से उन पर हमला हुआ है। उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे केवल अपने अस्पताल में भर्ती एक कार्यकर्ता से मिलने के लिए गए थे। जिसके बाद उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मिलने का समय लिया जैसे ही वे लोग सीएमएस के कक्ष में पहुंचे। कि तभी वहां इकट्ठा हुए अस्पताल कर्मियों न अचानक उनके े साथ धक्का-मुक्की एवं गाली-गलौच कर डाली। जिसका उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया। समाजसेवी एवं शान्ति सेना के अध्यक्ष मनेश कुंमार गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि उन्होंने हमले का विरोध किया तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार को लेकर वार्ता करनी चाही। परंतु अस्पताल कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की जिसके पश्चात वे सभी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय के बाहर शांतिपूर्वक धरने पर बैठ गए परंतु वहां मौजूद अस्पताल कर्मियों ने उन्हे एवं उनके कार्यकर्ताओं को जमीन पर घसीटना शुरू कर दिया। तथा उनके साथ गाली-गलौज एवं बदतमीजी शुरु कर दी। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मनेश गुप्ता का कहना है कि उनके विरुद्ध सरकारी कार्य में दखलअंदाजी एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज करा दिया साथ ही उनके खिलाफ एससी एक्ट के अंतर्गत तहरीर भी दी गई साथ ही मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया जा रहा है। शान्ति सेना के अध्यक्ष मनेश कुमार गुप्ता एड.. ने बताया कि वे चाहते हैं कि अस्पताल में सभी से शिष्टाचार के रूप में मुलाकात हो बिना रिश्वत के कार्य हो तथा अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार को तत्काल रुप से समाप्त किया जाए।

 

बच्चों को किया राशन वितरण16 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा स्थाई प्रकल्प के अंर्तगत क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को राशन वितरण जिला चिकित्सालय,क्षय रोग विभाग में सुबह १०.३० बजे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ एम.एस.फौजदार (मुख्य चिकित्साधिकारी), डॉ लोकेश गुप्ता (अध्यक्ष क्षय रोग विभाग) एवं परमकीर्तिशरण अग्रवाल जी (प्रा०उपाध्यक्ष), शशिकांत मित्तल (प्रा० चौयरमैन) का सानिध्य प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम शाखा की ओर से अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि श्री एम.एस.फौजदार जी ने कहा कि सम्राट शाखा द्वारा आज क्षय रोग से पीड़ित १८ वर्ष से कम उम्र के बच्चों को राशन वितरण किया गया इस रोग से पीड़ित बच्चों को दवाई के साथ-साथ पोषित आहार की आवश्यकता होती है जो कि उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने के लिए जरूरी है उन्होंने कहा कि हमारी महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी शाखा ने बच्चों को गोद लेकर अनुकरणीय कार्य किया है इसके लिए उन्होने शाखा के समस्त पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया। डॉ लोकेश गुप्ता जी व शशिकांत मित्तल जी ने शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की। शाखा की ओर से अध्यक्ष सुनील गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अजय अग्रवाल एडवोकेट, डॉ वी.डी.भारद्वाज, कीमती लाल जैन, प्रवीण सिंघल,प्रीतम सिंघल जी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट रहे।

 

शातिर को पकडा
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन प्रभारी विजेंदर सिंह रावत के द्वारा लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। विदित हो कि थाना प्रभारी सिविल लाइन विजेंद्र सिंह रावत कानून व्यवस्था को और सुद्रढ़ बनाने के उद्देश्य से लगातार क्षेत्र में पैदल गस्त व अपराधियों पर पैनी नजर बनाये हुए है तथा ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही अमल में लाकर उन्हें जेल भेज रहें। ऐसे ही एक शातिर अपराधी जिसके खिलाफ लगभग एक दर्जन मुकदमे पूर्व में दर्ज है ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए उसे जेल भेजा हैं।थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा शातिर अपराधी सनी कुमार पुत्र रतिराम, निवासी काशीराम कॉलोनी, थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर को एक अदद् नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सनी कुमार एक शातिर अपराधी है, जो इससे पूर्व में भी थाना पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार कर जिला कारागार मुजफ्फरनगर विरोध किया जा चुका है । अभियुक्त सनी कुमार के विरुद्ध थाना हाजा पर कुल एक दर्जन अपराध पंजीकृत हैं। अभियुक्त सनी कुमार के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या ४१०/२०१९, धारा १८ /२० एनडीपीएस एक्ट, थाना- सिविल लाइन, में माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या- ७, जनपद- मुजफ्फरनगर द्वारा भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया हैं। अभियुक्त सनी कुमार ,थाना- कुर्रा ,जनपद- मैनपुरी के मुकदमा अपराध संख्या -१२०/२०२१, धारा- २/३ गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित चल रहा है । जिसके विरूद्ध माननिय न्यायालय, मैनपुरी द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या-३९३/ २०२१, अंतर्गत धारा -४/२५ आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर माननिय न्यायालय प्रस्तुत कर जिला कारागार, मुजफ्फरनगर निरुद्ध किया गया।

 

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरीः डॉ. अजय
मुजफ्फरनगर। कोविड से लड़ने के लिए टीकाकरण ही बड़ा हथियार है। बिना इस हथियार के हम इस जंग पर फतह नहीं कर सकते। जरूरी है जो भी 18 वर्ष से अधिक उम्र के हो चुके हैं, वह कोविडरोधी टीका जरूर लगवाएं। यह बात डॉ. अजय कुमार चौधरी ने लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करते हुए कही।
बघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार चौधरी ने कहा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। सरकार इसके लिए भरपूर प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द सभी लोगों को टीका लग सके, ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। टीकाकरण को लेकर लोग जागरूक भी हो रहे हैं, जिसके परिणाम स्वरूप ब्लॉक बघरा में 78.6 प्रतिशत लोगों ने टीके की पहली डोज लगवा ली है। उन्होंने कहा करीब 2.67 लाख की आबादी वाले इस ब्लॉक में काफी हद तक टीकाकरण हो गया है। शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए अभी प्रयास जारी हैं।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है। यह मानव जीवन की सुरक्षा का कवच है। किसी प्रकार की अफवाह के फेर में नहीं पड़ें। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। अपने मन में किसी प्रकार की भ्रांतियां नहीं पालें। इसके साथ ही अब गर्भवती महिलाएं व धात्री महिलाएं भी टीकाकरण करवा सकती है। कोरोना से सुरक्षा के लिए शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण अति आवश्यक है।
संभावित तीसरी लहर को लेकर रहें सतर्क, जरूर पहनें मास्क 
कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। ऐसे में अपनी और समाज के लोगों की रक्षा के लिए सतर्क रहना जरूरी है। इसलिए सभी लोग कोरोना से बचाव के लिए मास्क जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कोविड गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। शारीरिक दूरी का पालन करें। हाथों को साबुन-पानी से बार-बार धोते रहें या सेनिटाइजर का प्रयोग करें। बेवजह घर से बाहर नहीं निकलें। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − fourteen =