खेल जगत

BCCI ने अंडर-19 एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय टीम इंडिया का किया ऐलान

BCCI की ऑल इंडिया जूनियर सिलेक्शन कमेटी ने इसी महीने से यूएई में शुरू हो रहे अंडर-19 एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इसके अलावा कमेटी ने 11 से 19 दिसंबर तक बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में खेले जाने के लिए 25 सदस्यीय टीम की घोषणा भी की है.

यह दोनों टूर्नामेंट अगले साल जनवरी- फरवरी में आयोजित होने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं. बीसीसीआई के मुताबिक अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा जल्द की जाएगी. 

https://twitter.com/BCCI/status/1469152990565048323?ref_src=twsrc%5Etfw

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, अंडर-19 एशिया कप का आयोजन आगामी 23 दिसंबर से यूएई में किया जाएगा. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार है और देखना होगा कि खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करेंगे. अगले साल जनवरी-फरवरी में वेस्टइंडीज में आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का आयोजन किया जाएगा. ऐसे में इस टूर्नामेंट को विश्व कप की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है. 

हरनूर सिंह पन्नू, अंगक्रिश रघुवंशी, अंश गोसाई, एसके रशीद, यश ढुल (कप्तान), अनेश्वर गौतम, सिद्धार्थ यादव, कौशल तांबे, निशांत सिंधु, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्या यादव (विकेटकीपर), राजंगद बावा, राजवर्धन हैंगरगेकर, गर्व सांगवान, रवि कुमार, रिशिथ रेड्डी, मानव पारख, अमृत राज उपाध्याय, विक्की ओस्तवाल, वासु वत्स (फिटनेस मंजूरी के अधीन). आयुष सिंह ठाकुर, उदय सहारन, शाश्वत डंगवाल, धनुष गौड़ा, पीएम सिंह राठौर. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =