वैश्विक

बलूचिस्तान के क्वेटा में बम विस्फोट

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में मंगलवार शाम को भारी बम विस्फोट हुआ, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है, जबकि 10 लोगों घायल हो गए। क्वेटा की मुख्य सड़क पर खड़ी पुलिस के मोबाइल वाहन के पास यह धमाका हुआ। विस्फोट में घायल हुए 10 लोगों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि एक मोटरसाइकिल में बम लगाया गया था। धमाके के बाद मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। वहीं, एक रिक्शा और पांच अन्य मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचा।  

इसके अलावा पास खड़ी चार अन्य वाहनों में भी आग लग गई, जिस पर पुलिस ने काबू पा लिया। इलाके में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। 

 

Image

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk