Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

महिला नोडल अधिकारियों ने सम्बन्धित समस्याअेां को सुन कराया निस्तारण

 उ0प्र0 शासन शासन द्वारा नामित महिला नोडल अधिकारियों श्रीमती इंदु शर्मा आई एफ एस, श्रीमती कल्पना सक्सैना आई पी एस व श्रीमती रजनी पीपीएस ने आज ग्राम मखियाली में बैठक कर महिलाआंे से सम्बन्धित समस्याओं को सुन उनका निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। नोडल अधिकारी ने कहा कि सरकार न्यायपूर्ण समाज स्थापित करने के लिये प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में महिला सशक्तिकरण व समानता पर केन्द्रित विभिन्न अधिनियमों व योजनाओं के माध्यम से निरन्तर प्रयत्नशील है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला हितार्थ अनेक प्रकार के कार्यक्रम तथा योजनाएं पूर्व से ही चलाई जा रही हैं

 इन योजनाओं का यद्यपि समस्त सम्बन्धित विभागों द्वारा अनुश्रवण भी किया जा रहा है। अनुश्रवण को  और अधिक कारगर बनाये जाने के उद्देश्य से शासन द्वारा उन्हें स्थलीय निरीक्षण एवं अनुश्रवण कर फीडबैक उपलब्ध कराये जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं की सशक्तिकरण के लिये महिलाओं बालिकाओं के विरूद्ध होने वाले सभी भेदभावों एवं समस्त हानिकारक प्रथाओं को समाप्त कर लोक जीवन में निर्णय लेने हेतु उन्हें स्वावलम्बी बनाया जाये। इसमें सभी सम्बन्धित अधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करें।

जनपद की महिला नोडल अधिकारियों ने भ्रमण कर जानी महिलापरक योजनाओं/कार्यक्रमों की हकीकत
————————————————————————————

उन्होने महिलाआंे से 1090, 180 ,100 नंबर से सुविधा के बारे मे जानकारी प्राप्त कीं। उनहोने एम्बुलेंस सेवा आदि के बारे में भी महिलाओं से जानकारी प्राप्त की।  छात्राओं को छात्रवृत्ति कन्या सुमंगला योजना मे कराये जा रहे आवेदनों,नियमित रूप से की गोली लेने व आयरन की गोलियां के लाभ बताएं। उन्होंने महिलाओं प्लास्टिक के प्रति अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए और कहा कि पालिथीन का प्रयोग ना करेंगे ना करने देंगे इस प्रकार की मुहिम बनाकर एक दूसरे को प्रेरित करें।
नोडल अधिकारी ने स्वास्थय विभाग की समीक्षा करते हुए जननी सुरक्षा येाजना, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना,  के सम्बन्ध में कहा कि महिलाओं को अच्छी चिकित्सा सुविधा हर हाल में उपलब्ध करायी जाये। उन्होने 102, 108 एम्बुलेंस की उपलब्धता की स्थिति के बारे मे भी जाना। राष्ट्रीय आजीविका मिशन स्वयं के अन्तर्गत स्वंय सहायता समूहों के सदस्यों से भी बात की। नोडल अधिकारी ने अधिकारियो को निर्देश दिये कि सभी अधिकारी केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की संचालित सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुचाना सुनिश्चत करे।

उन्हेाने छात्रवृति और पेंषन योजनओं की भी समीक्षा की और साथ ही महिला हेल्प लाईन की जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण भी किया तथा बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। उन्होने कहा कि   सरकार द्वारा संचालित महिलापरक योजनाओ का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उनहोने आयुष्मान योजना, राशन कार्ड, पेशन, सामूहिक विवाह हेतु पजीकरण करोने के बारे में जानकारी दी।  उनहोने कहा कि महिलाए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये कैम्प में स्वास्थ्य परीक्षण कराये।
इस अवसर पर  जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, सीएमओ पीएस मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सहित समस्त  जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk